फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   defecation on the Ramganga coast people beaten and forced to kept in pocket

अमानवीय : रामगंगा किनारे शौच करने पर पीटा, मुर्गा बनाया और मल जेब में रखने को किया मजबूर

Mon, 15 Jan 2018 02:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Mon, 15 Jan 2018 02:53 AM IST
विज्ञापन
defecation on the Ramganga coast people beaten and forced to kept in pocket
मुरादाबाद में रामगंगा किनारे खुले में शौच कर रहे युवक को सजा देता व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
रविवार की सुबह खुले में शौच करना कुछ लोगों के लिए भारी जलालत की वजह बन गया। मुरादाबाद में रामपुर रोड पर गुलाबबाड़ी के पास रामगंगा किनारे सुबह खुले में शौच करने से रोकने की ठेकेदारी कर  रहे कुछ लोगों ने इन लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, मुर्गा बनाकर पीठ पर ईंटें रखीं और इतने से भी तसल्ली नहीं हुई तो मल को जेब में रखने पर भी मजबूर किया। 
विज्ञापन


ऐसा करने वालों ने अपनी करनी का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर यह एलान भी किया कि यह सिलसिला जारी रहेगा। अब कोई खुले में शौच करने आया तो जेब के बजाय मुंह तक भी जा सकते हैं। इस घटना के सामने आने से लोग स्तब्ध हैं। 
विज्ञापन


दो दिन पहले ही शहर को खुले में शौच से मुक्त घोषित करने का दावा करने वाला सरकारी तंत्र इस अमानवीय घटना पर मौन है। जिलाधिकारी और महापौर इस बारे में कुछ बोलना नहीं चाहते। अलबत्ता डीआईजी ओंकार सिंह ने जरूर दावा किया है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह करीब आठ बजे गुलाबबाड़ी और बरबलान के कुछ लोग खुले में शौच करने पहुंचे थे। अचानक इन पर कुछ लोगों ने हमला कर लाठी - डंडों से पीटना शुरू कर दिया। पांच लोगों को पकड़कर हमलावरों ने इन्हें अर्द्धनग्न अवस्था में ही मुर्गा बना दिया। पीठ पर ईट रखवाकर चप्पलों से इनकी पिटाई शुरू कर दी। 

बाद में रामगंगा किनारे पड़ा मल इनसे उठवाया गया। बेबस लोग जब मल को उठाकर दूर फेंकने जाने लगे तो हमलावरों ने उन्हें रोक दिया। जबरन मल को उनकी जेबों में भरवा दिया गया। खुद हमलावरों ने पूरी घटना का वीडियो बनाया। इसे वायरल भी कर दिया गया। इस दौरान मौके पर कई लोग जमा हो गए लेकिन बीच में दखल देने की हिम्मत कोई नही जुटा सका। दो दिन पहले ही नगर निगम ने महानगर को ओडीएफ घोषित किया है।

(इस घटना के अन्य चित्र अत्याधिक अमानवीय और जुगुप्सा जगाने वाले हैं , वह नहीं देख्‍ाे जा सकते।)

 

पीटने वाला बोला - गंगा मेरी मां.. अभियान जारी रहेगा

defecation on the Ramganga coast people beaten and forced to kept in pocket
अमन - फोटो : अमर उजाला
रामगंगा किनारे स्थित हनुमान मंदिर में रहने वाले अमित उर्फ अमन शर्मा  का कहना है कि क्षेत्र में 30 फीसदी घरों में शौचालय नहीं है। यह लोग रामगंगा किनारे और मंदिर के आसपास शौच को आते हैं। गंगा हमारी मां है। इसके किनारे किसी को मल नहीं करने देंगे। अमित का कहना है कि पहली बार शौच के लिए आने वालों को हम समझाकर भेज देते हैं। लेकिन इसके बावजूद बार-बार रामगंगा के किनारे ही शौच को आने वालों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। जो यहां आएगा, अपना मल खुद उठाकर ले जाएगा।


इस पूरे मामले पर पुलिस उप महानिरीक्षक ओंकार सिंह का कहना है कि कानून हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती। पूरी घटना पर एसपी सिटी से रिपोर्ट मांगी जाएगी। जांच रिपोर्ट में जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ समुचित कार्रवाई की जाएगी।

 

लेकिन नहीं खुली जिम्मेदारों की जुबान, एक-दूसरे पर टाला

defecation on the Ramganga coast people beaten and forced to kept in pocket
मुरादाबाद में रामगंगा किनारे खुले में शौच कर रहे युवक को मुर्गा बनाया गया - फोटो : अमर उजाला
इस मामले पर जिम्मेदार कुछ भी बोलने से कतराते रहे। एक दूसरे पर बात को टालकर अपनी जिम्मेदारी से बचते रहे। मुरादाबाद के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह का कहना है कि यह ऐसा मामला नहीं है जिसमें जिलाधिकारी के वर्जन की जरूरत हो। इस मामले में नगर निगम से ही पूछा जाना चाहिए। नगर निगम  ने ओडीएफ घोषित किया है। मुमकिन है कि उन्होंने निगरानी समिति बनाई हो। वैसे मुझे नहीं लगता कि यह घटना सत्य होगी।

महापौर विनोद अग्रवाल से इस घटना के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। वे इस विषय में कुछ बोलना नहीं चाहते।

नगर निगम आयुक्त अवनीश कुमार शर्मा का कहना है कि कटघर क्षेत्र में नगर निगम के 10-10 सीट के दो शौचालय हैं। यह शौचालय 24 घंटे खुले रहते हैं। लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। खुले में शौच जाने वालों को शर्म आनी चाहिए। मल उठवाने और मारपीट की घटना आपराधिक घटना है। इससे हमारा लेना देना नहीं है। इस मामले को पुलिस देखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed