फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Defamation cases have become tool to intimidate media says Madras High court

मीडिया को डराने का हथियार बन गए हैं अवमानना मामले : हाईकोर्ट

Sat, 09 May 2020 06:09 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै Published by: संदीप भट्ट Updated Sat, 09 May 2020 06:09 AM IST
विज्ञापन
Defamation cases have become tool to intimidate media says Madras High court

मीडिया पर बढ़ते अवमानना के मामले पर मद्रास हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि ऐसे केस कुछ राजनीतिज्ञों और कारोबारियों के लिए मीडिया को डराने का हथियार बन गए हैं। हाईकोर्ट ने इस कड़ी टिप्पणी के साथ ही दो पत्रकारों और एक अंग्रेजी दैनिक अखबार के खिलाफ चल रही अवमानना मामलों की सुनवाई रद्द कर दी। जस्टिस जीआर स्वामीनाथन ने हाल ही में इन मामलों को खारिज करते हुए कहा, आपराधिक मानहानि के मामले उन कारोबारी संस्थाओं और ताकतवर राजनेताओं के लिए धमकाने का एक साधन बन गए हैं, जिनके हाथ काफी लंबे हैं। 

विज्ञापन

मीडिया को किसी भी मुद्दे पर स्टोरी लिखने का हक है

जज ने कहा, मीडिया को किसी मुद्दे पर स्टोरी प्रस्तुत करने का हक है। जब हाईकोर्ट ने रेत के अवैध खनन के आरोपों पर नोटिस जारी किया और जब यह सवाल सार्वजनिक तौर पर उठाया गया तो इस स्टोरी को छापने का अधिकार मीडिया को है। 

विज्ञापन

मामूली गलती पर अदालती सुनवाई का मतलब नहीं

जज ने रिपोर्टिंग में मात्र मामूली गलतियों को देखते हुए कहा कि अभियोजन पक्ष ऐसी मामूली गलती पर अदालती कार्यवाही शुरू करने का औचित्य साबित नहीं कर सकते हैं। हमेशा गलतियों को सुधारा जा सकता है। हालांकि, यह सुधार तथ्यों और परिस्थितियों पर निर्भर करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला

अखबार में 2015 में खनन में अनियमितता बरतने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका के आधार पर एक रिपोर्ट छपी थी, जिसे लेकर वीवी मिनरल्स कंपनी ने अखबार के खिलाफ अवमानना के केस किए थे। बाद में यह मामला हाईकोर्ट में चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed