{"_id":"6556be3f80944ccb250e43a5","slug":"deep-depression-over-bay-of-bengal-may-turn-into-a-cyclonic-storm-today-news-update-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyclone: आज चक्रवाती तूफान में बदल सकता है बंगाल की खाड़ी पर बना दबाव, कल बांग्लादेश तट को पार करने की संभावना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Cyclone: आज चक्रवाती तूफान में बदल सकता है बंगाल की खाड़ी पर बना दबाव, कल बांग्लादेश तट को पार करने की संभावना
Fri, 17 Nov 2023 06:43 AM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर/कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर/कोलकाता
Published by: जलज मिश्रा
Updated Fri, 17 Nov 2023 06:43 AM IST
सार
मौसम विभाग ने कहा कि दबाव के क्षेत्र ने मजबूत होकर गहरे दबाव के क्षेत्र का रूप ले लिया और वह 17 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तरपूर्व दिशा में बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार सुबह 8.30 बजे यह आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से लगभग 390 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व और ओडिशा के पारादीप से 320 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में केंद्रित था।
विज्ञापन
चक्रवात
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव शुक्रवार को चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बृहस्पतिवार को बताया कि इसके शनिवार को बांग्लादेश तट को पार करने की संभावना है।
मौसम विभाग ने कहा कि दबाव के क्षेत्र ने मजबूत होकर गहरे दबाव के क्षेत्र का रूप ले लिया और वह 17 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तरपूर्व दिशा में बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार सुबह 8.30 बजे यह आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से लगभग 390 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व और ओडिशा के पारादीप से 320 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में केंद्रित था। इसके शनिवार तड़के मोंगला एवं खेपूपारा के बीच बांग्लादेश तट को पार कर लेने की आशंका है। हवा की रफ्तार 55 किमी प्रति घंटे से 75 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की चेतावनी
मछुआरों को 18 नवंबर तक गहरे समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है क्योंकि इस अवधि के दौरान समुद्र में हालात खराब रहेंगे।