फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   decline in triple talaq cases, The effect of making strict law in 2019, claimed Union Minister Naqvi

घटे तीन तलाक: 2019 में बनाए गए सख्त कानून का हुआ असर, केंद्रीय मंत्री नकवी ने कही यह बात

Sat, 31 Jul 2021 06:27 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 31 Jul 2021 06:27 PM IST
सार

तत्काल तीन तलाक के खिलाफ सख्त कानून लागू होने के बाद मुस्लिम समाज में इस तरह से विवाह विच्छेद करने के मामलों में उल्लेखनीय कमी आई है। 1 अगस्त 2019 को यह कानून लागू किया गया था। रविवार को इसकी सालगिरह है।

विज्ञापन
decline in triple talaq cases, The effect of making strict law in 2019, claimed Union Minister Naqvi
तीन तलाक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का कहना है कि देश में तीन तलाक के मामलों में उल्लेखनीय गिरावट आई है। इस प्रथा के खिलाफ बनाए गए कानून का देशभर में मुस्लिम महिलाओं ने स्वागत किया है।

विज्ञापन


नकवी ने यह बयान 'मुस्लिम महिला अधिकार दिवस' की पूर्व संध्या पर दिया। एक अगस्त को तीन तलाक की सामाजिक बुराई की समाप्ति की सालगिरह है। यह दिन देशभर में मुस्लिम महिला अधिकार दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने 1 अगस्त 2019 को यह कानून बनाया और तत्काल तीन तलाक को दंडनीय अपराध बनाया गया।
विज्ञापन


नकवी ने शनिवार को बयान जारी कर कहा कि यह कानून बनने के बाद देश में तीन तलाक के मामलों में उल्लेखनीय गिरावट आई है। देशभर की मुस्लिम महिलाओं ने इस कानून का उत्साहपूर्वक स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के विभिन्न संगठन 1 अगस्त को मुस्लिम महिला अधिकार दिवस के रूप में मनाएंगे। केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और नकवी रविवार को दिल्ली में इस उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रम में शरीक होंगे।
 

नकवी ने कहा कि मोदी सरकार ने तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाकर देश की मुस्लिम महिलाओं की आत्म निर्भरता, आत्म सम्मान, आत्म विश्वास को मजबूत किया है और उनके संवैधानिक, मूलभूत व लोकतांत्रिक अधिकारों का संरक्षण किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed