फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Declaration of punishment can be against Lalu Yadav today

चारा घोटाला मामला: लालू के खिलाफ आज हो सकता है सजा का ऐलान

Thu, 04 Jan 2018 08:49 AM IST
एजेंसी, रांची
एजेंसी, रांची Updated Thu, 04 Jan 2018 08:49 AM IST
विज्ञापन
Declaration of punishment can be against Lalu Yadav today
lalu yadav
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के खिलाफ चारा घोटाले के देवघर मामले में बृहस्पतिवार को सजा का एलान हो सकता है। दो वकीलों के निधन पर बुधवार को आयोजित शोकसभा की वजह से कोर्ट के सामने मामला नहीं आ पाया। विशेष सीबीआई कोर्ट ने 23 दिसंबर को लालू और 15 अन्य लोगों को देवघर मामले में दोषी करार दिया था और पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र समेत छह लोगों को बरी कर दिया था। 
विज्ञापन


कोर्ट ने सजा के एलान के लिए 3 जनवरी की तिथि निर्धारित की थी। रांची की बिरसा मुंडा जेल से लालू और अन्य दोषियों को कोर्ट लाया गया लेकिन जज के सजा का एलान नहीं करने के फैसले के बाद इन सभी को वापस जेल ले जाया गया। देवघर कोषागार से 1991 और 1994 के बीच 89.27 लाख रुपये धोखाधड़ी कर निकाले गए थे। इस मामले में तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू समेत अन्य को आरोपी बनाया गया था।  
विज्ञापन


पढ़ें- लालू यादव को जेल पर तेजस्वी बोले- खतरा खत्म नहीं हुआ, कंस का काल अब जन्म लेगा
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजस्वी समेत चार को अवमानना का नोटिस

सीबीआई जज शिवपाल सिंह ने लालू के बेटे तेजस्वी यादव, राजद नेताओं रघुवंश प्रसाद सिंह, शिवानंद तिवारी और कांग्रेस नेता मनीष तिवारी को कोर्ट की अवमानना का नोटिस जारी किया है। इन सभी को 23 जनवरी को कोर्ट में निजी रूप से पेश होने का निर्देश दिया गया है। इन सभी ने लालू के खिलाफ आए फैसले को लेकर न्यूज चैनलों पर अदालत की आलोचना की थी। तेजस्वी बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed