{"_id":"6027b2578ebc3ee9365bf521","slug":"decision-will-be-taken-only-after-discussions-on-the-normal-operation-of-trains-indian-railways","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या अप्रैल से पूरी क्षमता से चलने लगेंगी यात्री ट्रेनें? भारतीय रेलवे ने दिया ये जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
क्या अप्रैल से पूरी क्षमता से चलने लगेंगी यात्री ट्रेनें? भारतीय रेलवे ने दिया ये जवाब
Sat, 13 Feb 2021 05:55 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Sat, 13 Feb 2021 05:55 PM IST
विज्ञापन
भारतीय रेलवे
- फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान रेलवे परिचालन पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। हालांकि, जैसे-जैसे स्थिति सामान्य की ओर बढ़ रही है रेलवे द्वारा कुछ ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इस बीच सभी यात्री ट्रेनों के सामान्य परिचालन को फिर से शुरू करने के लिए अटकलें भी लगाई जा रही हैं, जिसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अप्रैल की एक निश्चित तारीख से सभी यात्री ट्रेनों का संचालन पूरी क्षमता के साथ होने लगेगा, लेकिन रेलवे के साथ पीआईबी ने भी ऐसी खबरों का खंडन किया है। रेलवे ने लोगों और मीडिया संस्थानों से अपील करते हुए कहा है कि वह ट्रेनों के सामान्य परिचालन पर अनुमान लगाने से बचें। इसके लिए अभी कोई तारीख तय नहीं की गई है। इसे लेकर यदि कोई फैसला होता है तो सभी को सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
रेलवे की तरफ से जारी बयान में कहा गया, ‘सभी यात्री ट्रेनों के सामान्य परिचालन को फिर से शुरू करने के लिए कोई तिथि निर्धारित नहीं की गई है। रेलवे श्रेणीबद्ध तरीके से ट्रेन सेवाओं की संख्या में वृद्धि कर रहा है। पहले से ही 65 फीसदी से अधिक ट्रेनें चल रही हैं। जनवरी में 250 से अधिक ट्रेनें चलाई जा रही हैं, धीरे-धीरे और अधिक चलाई जाएंगी’।
विज्ञापन
No date fixed for resumption of all passenger trains operations. Railways have been increasing the number of train services in a graded manner. Already more than 65% of trains are running. More than 250 plus were added in January, more will be added gradually: Indian Railways pic.twitter.com/1Fi1j8O2ul
— ANI (@ANI) February 13, 2021
अब हालात में तेजी से सामान्य स्थिति की तरफ बढ़ रहे हैं, लेकिन भारतीय रेल अभी तक लॉकडाउन से पहले वाली स्थिति में नहीं आ पाई है। ऐसे में भारतीय रेलवे से सवाल किया गया कि वह लॉकडाउन से पहले वाली स्थिति में कब तक आएगी और ट्रेनों का सामान्य परिचालन कब शुरू होगा।
इसके जवाब में रेलवे की तरफ से कहा गया कि ट्रेनों की संख्या में लॉकडाउन के बाद लगातार बढ़ोतरी हो रही है और सामान्य परिचालन के मुकाबले फिलहाल 65 प्रतिशत ट्रेनें पटरी पर दौड़ रही हैं। साथ ही जनवरी 2021 में 250 में अधिक ट्रेनों की शुरुआत हुई है और आने वाले दिनों में और ट्रेनों को शुरू किया जाएगा।
ट्रेनों के सामान्य परिचालन को लेकर रेलवे की तरफ से कहा गया कि सभी पहलूओं पर विचार-विमर्श के बाद सभी भागीदारों से बात होगी उसके बाद ही सामान्य परिचालन को लेकर फैसला लिया जाएगा। हालांकि, कुछ जानकारों का कहना है कि भारतीय रेलवे एक अप्रैल से ट्रेनों का सामान्य परिचालन शुरू करने जा रहा है।
वैसे इस बार 29 मार्च को होली का त्योहार पड़ रहा है। रेलवे लोगों की यात्रा को ध्यान में रखते हुए लगातार यात्री ट्रेनों की संख्या बढ़ा रहा है। साथ ही कई स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि को अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है।