फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Decision on J&K detained leaders soon after PM Modi to return from abroad

जम्मू-कश्मीर के नजरबंद नेताओं पर फैसला जल्द, विदेश से पीएम मोदी के लौटने का इंतजार

Mon, 26 Aug 2019 06:26 AM IST
Nilesh Kumar हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Mon, 26 Aug 2019 06:26 AM IST
सार

  • अलगाववादियों के खिलाफ जारी रहेगी सरकार की सख्ती
  • पीएम नरेंद्र मोदी के लौटने पर विपक्ष से बात करेगी सरकार
  • सर्वदलीय बैठक या व्यक्तिगत मुलाकात से ली जा सकती है राय

विज्ञापन
Decision on J&K detained leaders soon after PM Modi to return from abroad
गुलाम नबी आजाद, महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 खत्म करने के बाद एहतियातन नजरबंद किए गए मुख्यधारा के नेताओं पर सरकार जल्द फैसला ले सकती है। इनकी नजरबंदी चरणबद्ध तरीके से खत्म की जा सकती है। जी-7 सम्मेलन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेश लौटने के बाद सरकार विपक्षी नेताओं से बात कर सकती है। साथ ही राज्य के हालात की समीक्षा के बाद अन्य पाबंदियां हटाई जाएंगी।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि अलगाववादियों पर तो नहीं, लेकिन नजरबंद मुख्य धारा के नेताओं की पर सरकार विचार कर रही है। हालांकि अंतिम फैसला राज्य की ताजा स्थिति पर व्यापक विचार-विमर्श के बाद लिया जाएगा। अनुच्छेद 370 खत्म करने से पहले और बाद में सरकार ने अब तक विपक्ष के साथ कोई संवाद नहीं किया है।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि सरकार अब विपक्षी नेताओं से बात करेगी। फिलहाल यह तय नहीं है कि सर्वदलीय बैठक के जरिये बातचीत होगी या सरकार के प्रतिनिधि विभिन्न दलों के नेताओं से अलग-अलग मुलाकात करेंगे। सूत्रों का कहना है कि पीएम सोमवार शाम स्वदेश लौटेंगे। इसके बाद भावी रणनीति तैयार होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष का एक धड़ा नाराज 

सरकार के लिए राहत की बात यह है कि अनुच्छेद 370 को खत्म करने के मामले में विपक्ष का एक बड़ा हिस्सा शांत है। हालांकि विपक्ष का एक धड़ा नाराज भी है। नाराज धड़े का मुख्य फोकस मुख्यधारा के नेताओं की नजरबंदी पर है। कांग्रेस, द्रमुक को छोड़ कर ज्यादातर दल सियासी नुकसान के डर से इस मुद्दे से दूरी बना रहे हैं। मालूम हो कि अनुच्छेद 370 खत्म करने के साथ ही केंद्र ने उमर अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती, सज्जाद लोन सहित कई नेताओं को नजरबंद कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed