{"_id":"56f07e5b4f1c1b4a1df14d2e","slug":"decision-on-ayodhya-terrorist-attack-case-will-come-on-29th-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामजन्मभूमि मामले में फैसला टला, 29 मार्च को आएगा निर्णय","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रामजन्मभूमि मामले में फैसला टला, 29 मार्च को आएगा निर्णय
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Tue, 22 Mar 2016 04:36 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर रहने के कारण रामजन्मभूमि पर हुए आतंकी हमला मामले का फैसला टल गया है। फैसला सोमवार को आना था मगर अब 29 मार्च को आ सकता है।
विज्ञापन
एडीजीसी गुलाब चंद्र अग्रहरि ने बताया कि मामले के निर्णय के लिए 21 मार्च को कोर्ट ने तारीख नियत की गई थी, लेकिन सुनवाई कर रहे विशेष जज एके गुप्ता के अवकाश पर रहने के कारण निर्णय टल गया है अब 29 मार्च की तारीख लगाई गई है।
विज्ञापन
अभियोजन के अनुसार अयोध्या स्थित रामजन्मभूमि परिसर में पांच जुलाई 2005 को आतंकियों ने हमला किया था जिसमें सुरक्षा बलों ने पांचों आतंकी हमलावरों को मार गिराया था। मृतक आतंकियों के पास से मिले मोबाइल के सिम विवरण से पांच लोग घटना की साजिश रचने के आरोप में पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
इनका मुकदमा जिला अदालत फैजाबाद से स्थानांतरित होकर इलाहाबाद जिला न्यायालय में सुना जा रहा है। सुरक्षा कारणों से मामले की सुनवाई नैनी जेल में चल रही थी। सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने निर्णय सुरक्षित कर लिया है।