फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   debt waiver for farmers who have returned in lakhimpur kheri

यूपीः पैसा लौटा चुके किसानों का भी कर्जमाफ, डीएम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

Sat, 23 Sep 2017 07:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 23 Sep 2017 07:12 PM IST
विज्ञापन
 debt waiver for farmers who have returned in lakhimpur kheri
farmer shimla
लखीमपुर खीरी जिले में कर्ज माफी के नाम पर अभी तक चवन्नी-अठन्नी माफ होने की बातें सामने आ रही थीं, लेकिन अब 56 किसानों का ऐसा मामला सामने आया है जिसने किसानों को हैरत में डाल दिया है। इन किसानों ने खुद ही अपना कर्ज जमा कर दिया था लेकिन इन्हें भी कर्जदार दिखाते हुए कर्जमाफ दिखाया गया और समारोह में कर्जमाफी का प्रमाण पत्र भी दिया गया।
विज्ञापन


किसानों ने समझा कि उन्होंने जो पैसा पहले जमा कर दिया है अब वापस मिल जाएगा। जब वह अपना पैसा इलाहाबाद बैंक की सुंदरवल शाखा में लेने गए तो बताया गया कि वह अपात्र थे और पैसा शासन को वापस लौटा दिया गया है। किसानों ने डीएम दफ्तर में शिकायत करते हुए प्रमाण पत्र के अनुसार बैंक से पैसा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


हुआ यह कि इलाहाबाद बैंक शाखा सुंदरवल से प्रथम चरण के प्रमाण पत्रों में 56 किसान हैं, जिन्होंने अपना कर्जा जमा कर दिया था। कर्जा माफी के लिए जब बैंक ने सूची तैयार की तो उसमें गलती से उन्हें कर्जदार दर्शाते हुए पात्र मान लिया। लेखपालों ने भी सत्यापन कर दिया और सभी किसानों को कर्जा माफी का प्रमाण पत्र भी समारोह में दे दिया गया। इनमें अधिकांश किसानों का 50 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक कर्ज माफ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्जा माफ होने की खुशी के साथ किसान जब अपना पैसा लेने बैंक गए तो उन्हें बताया गया कि आप कर्जदार हो ही नहीं तो कर्जा माफी किस बात की। अपात्र होने के कारण शासन को पैसा लौटा दिया गया है। इससे झल्लाए किसान डीएम दफ्तर पहुंच गए और शिकायत की है।


शिकायत करने वाले किसानों में इनायमुल्ला, नसरत खां, सुखविंदर कौर, भाग सिंह, लखवीर सिंह और गुरुजंट सिंह निवासीगण गांव देवरिया तहसील लखीमपुर के हैं। किसानों का कहना है कि बैंक ने उनके खातों में भी माफ की गई रकम अंकित कर दी तो उनका पैसा मिलना चाहिए, जबकि शाखा प्रबंधक का कहना है कि अपात्र होने के कारण सारी धनराशि शासन को लौटा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed