फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Debate in Rajyasabha on Vijay Mallya Issue

क्या सिस्टम से बड़े हैं श्रीश्री, उन्हें जेल भेज देना चाहिएः शरद यादव

Sat, 12 Mar 2016 02:35 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 12 Mar 2016 02:35 AM IST
विज्ञापन
Debate in Rajyasabha on Vijay Mallya Issue
शरद यादव - फोटो : amar ujala

राज्यसभा सदस्य और लिकर किंग विजय माल्या के साथ अध्यात्मिक गुरु रवि शंकर का मुद्दा शुक्रवार को भी राज्यसभा में छाया रहा। श्रीश्री द्वारा एनजीटी द्वारा लगाया गया जुर्माना न भरने की घोषणा के बाद जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव ने उन पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन


शरद ने इस मुद्दे को राज्यसभा में उठाते हुए कहा कि क्या क्या श्रीश्री कानून और सिस्टम से भी ऊपर हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर सरकार से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि श्रीश्री को जेल भेजा जाना चाहिए। 
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि यमुना किनारे इकोलॉजिकल सिस्टम को श्रीश्री के कार्यक्रम से नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इस पर संसदीय कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि विपक्षी सदस्य पूर्वाग्रह से ग्रस्त हैं। उन्होंने अपील की कि इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

माल्या के मुद्दे पर भी जमकर हुआ हंगामा

Debate in Rajyasabha on Vijay Mallya Issue

दूसरी ओर माल्या के मुद्दे पर भी राज्यसभा में जमकर खींचतान देखने को मिली। विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने इस मुद्दे पर सरकार से फिर जवाब मांगा। कांग्रेस का कहना था कि जब बैंकों ने माल्या को डिफाल्टरों की सूची में डाल दिया और उसके खिलाफ कई मुकदमे चल रहे हैं तब कैसे वह देश से बाहर चला गया। सरकार ने उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस क्यों नहीं जारी किया।

कांग्रेस नेता रणदीप सूरजेवाला ने आरोप लगाया कि माल्या भागे नहीं जानबूझकर भगाया गया है। सरकार ने पिछले दरवाजे से उन्हें भागने का मौका दिया। सूरजेवाला ने कहा कि सरकार को माल्या पर सारा सच देश के सामने लाना चाहिए, सरकार को बताना चाहिए कि उनका माल्या से क्या करार हुआ है।

दूसरी ओर माल्या पर अब ईडी ने भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ईडी ने किंगफिशर को समन जारी किया, जिसके बाद किंगफिशर एयरलाइंस के चीफ फाइनेंस ऑफिसर ए रघुनाथन मुंबई में ईडी ऑफिस पहुंचे। ईडी के अधिकारियों ने उनसे काफी देर तक पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed