फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Debate between party and opposition on Agniveer Scheme issue in Lok Sabha

Lok Sabha: 'अग्निवीर के बलिदान पर मुआवजा नहीं', सदन में बोले राहुल; सरकार का पलटवार- एक करोड़ रुपये मिलते हैं

Mon, 01 Jul 2024 03:34 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Mon, 01 Jul 2024 03:34 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सदन में अग्निवीर योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अग्निवीर के बलिदान पर मुआवजा नहीं दिया जाता। इसके जवाब में रक्षामंत्री ने कहा कि अग्निवीर के बलिदान पर सरकार उसके परिवार को 1 करोड़ रुपये देती है।

विज्ञापन
Debate between party and opposition on Agniveer Scheme issue in Lok Sabha
अमित शाह, राहुल गांधी और राजनाथ सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा में अग्निवीर योजना पर हंगामा मच गया। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस योजना पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा के उन्होंने हाल ही में अग्निवीर अजय सिंह के परिवार से बात की। जनवरी में जम्मू-कश्मीर के राजौरी में एक लैंडमाइन विस्फोट में अजय सिंह ने सर्वोच्च बलिदान दिया था।

विज्ञापन


अग्निवीर को शहीद नहीं कहती केंद्र सरकार- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा ‘उस घर में तीन बहनें बैठी हुईं रो रहीं थीं। मैंंने उस युवक की फोटो देखी और उसकी शक्ल फिल्मी कलाकार जैसी थी।  छोटे से घर का अग्निवीर लैंडमाइन ब्लास्ट में अग्निवीर शहीद हुआ। मैं उसे शहीद कह रहा हूं लेकिन, नरेंद्र मोदी सरकार उसे शहीद नहीं कहती। नरेंद्र मोदी उसे अग्निवीर कहते हैं। उस घर को पेंशन नहीं मिलेगी। उस घर को मुआवजा नहीं मिलेगा, शहीद का दर्जा नहीं मिलेगा। आम जवान को पेंशन मिलती है और हिंदुस्तान की सरकार आम जवान की मदद करेगी लेकिन अग्निवीर को जवान नहीं कहा जाता है। अग्निवीर, इस्तेमाल करो और फेंको (यूज एंड थ्रो) मजदूर है।’
विज्ञापन


सेना नहीं केंद्र सरकार की योजना है अग्निवीर- राहुल गांधी 
राहुल गांधी ने आगे कहा कि अग्निवीर, सेना की नहीं बल्कि केंद्र सरकार की योजना है और केंद्र सरकार जबरन इस योजना को देश के सैनिकों पर थोप रही है। उन्होंने आगे कहा, ‘चीन की सेना में जवानों को पांच वर्ष का प्रशिक्षण दिया जाता है, जबकि भारत में अग्निवीरों को छह महीने का प्रशिक्षण दिया जाता है। नेता प्रतिपक्ष ने आगे कहा, ‘केंद्र सरकार ने अग्निवीरों के मन में भय पैदा कर दिया है। चीन के प्रशिक्षित सैनिकों के सामने जब छह महीने का प्रशिक्षण प्राप्त अग्निवीर राइफल लेकर खड़ा होता है, तो उसके मन में भय पैदा होता है। केंद्र सरकार एक जवान और दूसरे जवान के बीच में फूट डालने का काम कर रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि एक को पेंशन मिलेगी और शहीद का दर्जा मिलेगा और अग्निवीर को ये सब नहीं मिलेगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का पलटवार
राहुल गांधी के के वार पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पलटवार किया। सदन में राहुल के सवाल का जवाब देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा ‘राहुल गांधी झूठ बोलकर सदन को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। मैं सदन को अवगत कराना चाहता हूं कि युद्ध के दौरान अथवा देश की सुरक्षा के दौरान अगर कोई अग्निवीर शहीद होता को केंद्र सरकार द्वारा एक करोड़ रुपये की धनराशि उसके परिवार की सहायता के रूप में दी जाती है।’


उधर गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष द्वारा सदन में गलत तथ्य पेश किए जा रहे हैं। शाह ने आगे कहा कि राहुल गांधी को सदन में झूठ बोलने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed