{"_id":"5966c5e64f1c1ba16e8b4778","slug":"death-toll-touches-44-in-assam-flood","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम बाढ़ : मरने वालों का आंकड़ा 22 से 44 पहुंचा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
असम बाढ़ : मरने वालों का आंकड़ा 22 से 44 पहुंचा
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Thu, 13 Jul 2017 06:29 AM IST
विज्ञापन
Assam
असम में बाढ़ की स्थित दिन पर दिन बदतर होती जा रही है। बुधवार को हुई पांच मौतों के बाद असम में बाढ़ से मरने वालों का आंकड़ा 44 पहुंच गया। असम में बाढ़ के चलते 24 जिलों के 17.2 लाख लोग मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
असम के आपदा एवं प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि ब्रह्मपुत्र नदी और उसकी सहायक नदियों के पानी ने 25,00 गांवों को अपनी चपेट में ले लिया है। एक लाख से अधिक फसल नष्ट हो गई है, नदियों का तटबंध टूटने से कई संरचनात्मक ढांचे का नुकसान हुआ है
विज्ञापन
और पानी सड़कों और पुल के ऊपर से बह रहा है जिससे आवाजाही पूरी तरह से ठप्प हो गई है। प्राधिकरण ने बताया कि असम के अलग अलग जिलों में बुधवार को हुई 5 मौतों के बाद मरने वालों का आंकड़ा 44 पहुंच गया है।
विज्ञापन