{"_id":"5d39fc818ebc3e6cda5e7950","slug":"death-toll-in-assam-bihar-floods-reaches-198","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम और बिहार में बाढ़ का कहर जारी, अब तक 198 पहुंचा मौत का आंकड़ा ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम और बिहार में बाढ़ का कहर जारी, अब तक 198 पहुंचा मौत का आंकड़ा
Fri, 26 Jul 2019 12:31 AM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Fri, 26 Jul 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
flood
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार और असम में बाढ़ से मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। दोनों ही राज्यों में मरने वालों की संख्या अबतक 198 हो गई है। वहीं 1.17 करोड़ लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बता दें कि भूटान की कुरीचू नदी में कुरीचू हाइड्रोपावर जलाशयों से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के कारण, पश्चिमी असम के बारपेटा, नलबाड़ी, बक्सा, चिरांग, कोकराझार, धुबरी और दक्षिण सालारा में बाढ़ के जल स्तर में वृद्धि हो रही है।
असम राज्य आपदा प्रबंधन (एएसडीएमए) के अनुसार, 18 जिलों के 2,753 गांवों में 34,92,734 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। वहीं अधिकारियों के मुताबिक पश्चिम चंपारण में बाढ़ का पानी गुरुवार 13 तारीख को ही पहुंच गया था। हालांकि वहां मौत का ताजा कोई मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में पश्चिमी चंपारण में मूसलाधार बारिश हुई है।
बिहार आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक 13 जिलों के 106 ब्लॉकों की 1,241 पंचायतों में 82.12 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए है। राहत और पुनर्वास का काम जोरों पर चल रहा है। सरकार की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की गई है, जबकि आपदा से बचने वाले प्रत्येक परिवार को 6,000 रुपये दिए गए।