फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Death of the passenger in the train, Railway Minister Prabhu seeks immediate report 

दादा के शव के साथ सफर कर रहा था बच्चा, ट्विटर पर मिली शिकायत, रेल मंत्री ने की मदद

Mon, 26 Dec 2016 02:24 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, मथुरा Updated Mon, 26 Dec 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
 Death of the passenger in the train, Railway Minister Prabhu seeks immediate report 
रेल मंत्री सुरेश प्रभु

भरतपुर से मथुरा के सफर में दादा की लाश के साथ पोते के सफर का मामला रेल मंत्री सुरेश प्रभु तक पहुंच गया। उनके निर्देश मिलने पर डीआरएम के आदेश पर आरपीएफ ने मामले की जांच की। इसके बाद रविवार को अपनी जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी है।

विज्ञापन


भरतपुर स्थित कुम्हेर निवासी रज्जो (55) पुत्र संतोका अपने चार वर्षीय पोते आदित्य के साथ गुरुवार दोपहर को बयाना पैसेंजर में बैठकर मथुरा आ रहे थे। मार्ग में ही रज्जो की बीमारी के चलते मौत हो गई। जब उनके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई तो मासूम आदित्य रोने लगा। इसी दौरान एक रेल यात्री निरंजन कुमार ने बच्चे का फोटो खींचकर केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु को ट्विटर पर मेसेज भेज दिया। 
विज्ञापन


रेल मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत डीआरएम आगरा को मामला दिखवाने के निर्देश दिए। डीआरएम आगरा के निर्देश पर आरपीएफ मथुरा ने इसकी जांच की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को आरपीएफ ने इसकी आख्या उच्चाधिकारियों को सौंप दी। 

आरपीएफ इंस्पेक्टर सतेंद्र यादव ने बताया कि सफर में दादा की मौत हो गई थी। इससे आदित्य रोने लगा। जीआरपी ने मथुरा स्टेशन पर शव को उतार लिया था। शव की शिनाख्त रज्जो के रूप में हो गई। रज्जो के पुत्र खेमचंद ने इसकी शिनाख्त कर ली। जीआरपी ने आदित्य को उसके परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed