फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Deadly anthrax found in 12 people in Odisha, Integrated Disease Surveillance Program informed the Center

Anthrax: ओडिशा में 12 लोगों में मिला जानलेवा एंथ्रेक्स, एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम ने केंद्र को दी सूचना

Mon, 08 May 2023 06:36 AM IST
देव कश्यप परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली।
परीक्षित निर्भय, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 08 May 2023 06:36 AM IST
सार

ओडिशा के टेंटुली खेड़ा गांव में तीन दिन पहले 12 गांव वाले अचानक से बीमार पड़ गए। उनके शरीर पर बीजाणु जैसी संरचनाएं दिखाई देने लगीं और फिर ये बीमारी पड़ोसी गुलिमुसा और दसमंतपुर गांवों में फैल गई।

विज्ञापन
Deadly anthrax found in 12 people in Odisha, Integrated Disease Surveillance Program informed the Center
एंथ्रेक्स (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओडिशा में जानलेवा संक्रामक रोग एंथ्रेक्स के 12 मामले सामने आए हैं। इनमें से एक मरीज की उपचार के दौरान मौत हुई है जबकि दो अस्पताल में भर्ती हैं। बाकी नौ मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है। यह जानकारी संक्रामक रोगों की निगरानी करने वाले एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को दी है, जिसके मुताबिक ओडिशा के कोरापुट जिले के तीन गांवों में ये मामले सामने आए हैं। 

विज्ञापन


जानवरों के जरिये यह संक्रमण इंसानों तक पहुंचा है। ओडिशा के टेंटुली खेड़ा गांव में तीन दिन पहले 12 गांव वाले अचानक से बीमार पड़ गए। उनके शरीर पर बीजाणु जैसी संरचनाएं दिखाई देने लगीं और फिर ये बीमारी पड़ोसी गुलिमुसा और दसमंतपुर गांवों में फैल गई। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमें एंथ्रेक्स के मामलों को लेकर सूचना मिली है। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि टेंटुलिगुडा गांव में कुछ दिन पहले एक दावत हुई थी। यहां भोजन के कुछ समय बाद लोगों में एंथ्रेक्स के लक्षण दिखाई दिए। 
विज्ञापन


छह साल में 1208 केस 
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, एंथ्रेक्स एक जानलेवा संक्रामक रोग है जो बेसिलस एन्थ्रासिस जीवाणुओं के कारण होता है। यह मानव के साथ-साथ घोड़ा, गाय, बकरी और भेड़ समेत कई जानवरों को भी प्रभावित कर सकता है। ओडिशा के चार जिले कोरापुट, रायगडा, मल्कानगिरी और सुंदरगढ़ में बीते छह साल में एंथ्रेक्स के 1,208 मामले सामने आए हैं और 436 लोगों की मौत हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वदेशी टीका भी मौजूद 
नई दिल्ली स्थित आईजीआईबी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विनोद स्कारिया ने बताया कि इंसानों में एंथ्रेक्स के मामले काफी दुर्लभ हैं। ये एक गंभीर बीमारी है। यह संक्रमण आमतौर पर जानवरों को प्रभावित करता है। अच्छी बात यह है कि भारत के पास एंथ्रेक्स संक्रमण से बचाव के लिए स्वदेशी टीका भी मौजूद है, जिसे डीआरडीओ ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के शोधकर्त्ताओं के साथ मिलकर तैयार किया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed