{"_id":"5e95e7c38ebc3e6fa874a8b8","slug":"deadline-for-submission-of-contributions-of-esic-scheme-extended-till-15-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईएसआईसी योजना के अंशदान जमा कराने की समयसीमा को 15 मई तक बढ़ाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ईएसआईसी योजना के अंशदान जमा कराने की समयसीमा को 15 मई तक बढ़ाया
Tue, 14 Apr 2020 10:11 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 14 Apr 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
ESIC
- फोटो : ESIC
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाने का आदेश दिया है। इसे देखते हुए कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने फरवरी माह के लिए ईएसआई के अंशदानों का जमा कराने की समयसीमा को 15 मई तक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देशव्यापी लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ाने का एलान किया। ईएसआईसी योगदान दाखिल करने की समयसीमा बढ़ाने के कारणों के बारे में श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कई प्रतिष्ठान अस्थायी रूप से बंद हैं और कोविड-19 संकट के कारण लागू पाबंदियों के चलते श्रमिक काम करने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन
ईएसआईसी योगदान दाखिल करने की विस्तारित अवधि के दौरान प्रतिष्ठानों से कोई जुर्माना या ब्याज नहीं लगाया जाएगा। इस फैसले से 3.49 करोड़ बीमित व्यक्तियों (आईपी) और 12,11,174 नियोक्ताओं को राहत मिलेगी। इसके अलावा ईएसआईसी ने लाभार्थियों के लिए कुछ अन्य राहत उपाय भी किए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 1463 मामले सामने आए और 29 लोगों की मौत हुई है। वहीं, देश में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 10,815 हो गई है, जिनमें 8988 सक्रिय हैं, 1190 स्वस्थ हो चुके हैं, 353 लोगों की मौत हो गई है।