फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dead body of former Arunachal Pradesh Chief Minister Kalikho Pul's son found in Britain

अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल के बेटे का ब्रिटेन में शव बरामद

Tue, 11 Feb 2020 10:40 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, लंदन/ईटानगर
पीटीआई, लंदन/ईटानगर Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 11 Feb 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
Dead body of former Arunachal Pradesh Chief Minister Kalikho Pul's son found in Britain
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

ब्रिटेन के ब्राइटन शहर में एक फ्लैट के बेडरूम से 20 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिला है। बताया जा रहा है कि यह शव अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल के बेटे शुभांसो पुल का है। स्थानीय पुलिस अधिकारियों को रविवार को यह शव मिला था।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मौत को लेकर संदिग्ध परिस्थितियों की बात सामने नहीं आई है, जिससे इसके आत्महत्या का मामला होने का संदेह है। ईस्ट ससेक्स पुलिस के बयान में कहा गया है, 'रविवार (नौ फरवरी) को अपराह्न 3 बजकर 41 मिनट पर पुलिस को फालमे से फोन आया, जहां 20 वर्षीय व्यक्ति का शव बेडरूम में पड़ा हुआ था।'
विज्ञापन


बयान के अनुसार, 'वहां संदिग्ध परिस्थितियां नहीं थीं। ब्राइटन तथा होव के कोरोनर (मृत्यु का कारण पता लगाने वाला व्यक्ति) को सूचना दे दी गई है।' कोरोनर इस मामले की जांच शुरू करेगा, जिसके बाद मौत का कारण पता लग पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुभांसो पुल कलिखो पुल और उनकी पहली पत्नी दांग्विमसाई पुल के पुत्र थे। कहा जा रहा है कि वह ससेक्स विश्वविद्यालय के छात्र थे। इस बीच, ईटानगर में पुल परिवार शुभांसो के शव को वापस लाने के लिए ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग से संपर्क की कोशिश कर रहा है।


कलिखो पुल कांग्रेस और भाजपा के चंद विधायकों के समर्थन से 2016 में कुछ समय के लिए मुख्यमंत्री बने थे। हालांकि उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद उन्हें पद से हटना पड़ा था। पुल ने नौ अगस्त 2016 को अपने सरकारी आवास नीति विहार में कथित रूप से आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed