फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DD News shows news for news value

डीडी न्यूज ने आयोग को दिया नोटिस का जवाब, कहा- खबर की वेल्यू के चलते दिखाया मोदी का कार्यक्रम 

Fri, 05 Apr 2019 12:51 AM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 05 Apr 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
DD News shows news for news value
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
दूरदर्शन ने मैं भी चौकीदार के एक घंटे 24 मिनट के प्रसारण में एमसीसी के उल्लंघन मामले में चुनाव आयोग के नोटिस का जवाब दे दिया है। डीडी ने कहा है उसने यह कार्यक्रम उसकी खबर के लिहाज से उपयोगिता और दर्शकों की रुचि के अनुसार चलाया था।
विज्ञापन

  
31 मार्च को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम मैं भी चौकीदार के लाइव को लेकर कांग्रेस ने एमसीसी की अनदेखी का आरोप लगाया था। कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा था कि डीडी न्यूज का सजीव प्रसारण आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन था और इसलिए उसने मामले की शिकायत आयोग से की थी। इस पर आयोग ने डीडी से जवाब मांगा था। डीडी न्यूज ने अपने जवाब में कहा है कि यह कार्यक्रम राजनीतिक रैली नहीं बल्कि एक आयोजन था। इस तरह के आयोजनों को उनकी न्यूज के हिसाब से अहमियत देख कर तय किया जाता है। 
विज्ञापन


इस क्रम में पीएम का कार्यक्रम उच्च समाचार मूल्य और अन्य चैनलों पर इसके सजीव प्रसारण के चलते डीडी द्वारा भी चलाया गया। आयोग ने डीडी से विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं के कवरेज के बारेमें भी पूरी जानकारी मांगी है। ताकि यह आकलन किया जा सके की कांग्रेस के दावों में कितनी सच्चाई है। क्या डीडी न्यूज सत्तारुढ़ भाजपा को लाभ पहुंचा रहा है। डीडी न्यूज इस डेटा का एकत्र कर आयोग भेजेगा इसके बाद ही इस मामले में कार्रवाई के बारे में संस्तुति की जा सकेगी।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed