फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sputnik V Vaccine India DCGI has approved emergency use authorization of Russian vaccine Sputnik V corona pandemic

Sputnik V Vaccine : स्पुतनिक वी के इमरजेंसी इस्तेमाल को मंजूरी, ऐसा करने वाला भारत 60वां देश

Tue, 13 Apr 2021 12:35 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 13 Apr 2021 12:35 PM IST
सार

कोरोना के बढते प्रकोप के बीच देश में रूस की कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक वी के आपातकाल इस्तेमाल को मंजूरी मिल गई है। 

विज्ञापन
Sputnik V Vaccine India DCGI has approved emergency use authorization of Russian vaccine Sputnik V corona pandemic
Sputnik v - फोटो : social media

विस्तार

देश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप और वैक्सीन की कमी की शिकायतों के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रूस की कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक वी के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिल गई है। डीसीजीआई ने मंगलवार को रूस की वैक्सीन स्पुतनिक वी के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


कोरोना वायरस के खिलाफ इस वैक्सीन को इस्तेमाल करने वाला भारत दुनिया का 60वां देश बन गया है। देश में डॉक्टर रेड्डी लैब के साथ मिलकर इस वैक्सीन का स्थानीय क्लिनिकल ट्रायल की तीसरे चरण पूरा किया गया था। अब अंत में केंद्रीय एजेंसी ने इसके आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। 
विज्ञापन


रूस के गमालेया रिसर्च इंस्टीट्यूट ने इस टीके के 91.6 प्रतिशत असरदार होने का दावा किया है। देश में इस्तेमाल हो रही कोविशील्ड सिर्फ 80 प्रतिशत व कोवाक्सिन 81 प्रतिशत असरदार है। इसकी एक खुराक की कीमत 700 रुपये है। रूस ने पिछले साल अगस्त में इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी थी। इसे सर्बिया, अर्जेंटीना, वॉलिविया समेत 60 से अधिक देशों में इस्तेमाल की मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में रूस के राजदूत निकोलाय कुदासेव ने स्पूतनिक-वी के इस्तेमाल की सिफारिश किए जाने को सही ठहराते हुए कहा था कि यह कदम निश्चित रूप से कोविड-19 महामारी का मुकाबला करने के लिए भारत सरकार के प्रयासों में योगदान देगा।

रशियन डायरेक्ट इंवेस्टमेंट फंड के सीईओ किरिल ने एक बयान में कहा कि हम भारत के स्पुतनिक वी को आपातकाल मंजूरी देने के फैसला का स्वागत करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि रूसी वैक्सीन कोरोना के खिलाफ लड़ने में 91.6 फीसदी असरदार है और ये वैक्सीन गंभीर कोरोना के मामलों में मददगार साबित होगी। 


परीक्षण के नतीजों के अनुसार, स्पूतनिक-वी टीका कमी लक्षणों और संक्रमण से मौतों को रोकने में 100 फीसदी कारगर है। उम्मीद है कि देश में बेकाबू महामारी को इस टीके से रोकने में मदद मिलेगी अभी भी जो टीके लग रहे हैं उनसे लोगों में संक्रमण की गंभीरता नियंत्रित होती दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed