{"_id":"609cc56281e280120b614ec4","slug":"dcgi-approves-clinical-trial-of-covaxin-two-to-18-years-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत: कोरोना की तीसरी लहर की आशंका से पहले उठाया गया बड़ा कदम, दो साल से ऊपर वाले बच्चों पर कोवैक्सीन ट्रायल की मंजूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत: कोरोना की तीसरी लहर की आशंका से पहले उठाया गया बड़ा कदम, दो साल से ऊपर वाले बच्चों पर कोवैक्सीन ट्रायल की मंजूरी
Thu, 13 May 2021 12:02 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 13 May 2021 12:02 PM IST
सार
बता दें कि दुनिया के बहुत कम देशों में बच्चों को वैक्सीन देने की प्रक्रिया शुरू हुई है। अमेरिका में गुरुवार से 12 साल से ऊपर वाले बच्चों को टीका लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
बच्चों पर इंजेक्शन का ट्रायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका से पहले और दूसरी लहर के बीच लड़ाई के खिलाफ बड़ा कदम उठाया गया है। 2 से 18 साल के बच्चों पर कोवैक्सीन का ट्रायल किया जाएगा। गुरुवार को ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को दो से अठारह साल के बच्चों पर ट्रायल करने की मंजूरी दे दी है। मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भारत बायोटेक 525 बच्चों पर इसका ट्रायल करेगा। ट्रायल के दौरान टीके की पहली और दूसरी डोज का अंतराल 28 दिनों का होगा।
विज्ञापन
बता दें कि दुनिया के बहुत कम देशों में बच्चों को वैक्सीन देने की प्रक्रिया शुरू हुई है। अमेरिका में गुरुवार से 12 साल से ऊपर वाले बच्चों को टीका लगाया जा रहा है। अमेरिकी बच्चों को फाइजर कंपनी की ओर से बनाई गई वैक्सीन लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरी लहर से बच्चे होंगे प्रभावित
गौरतलब है कि भारत में तीसरी लहर आने की आशंका जताई जा रही है। विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों का मानना है कि भारत में कोरोना की दूसरी लहर जल्द ही पीक पार करने वाली है, उसके बाद तीसरी लहर काल बनकर टूटेगी। तीसरी लहर में सबसे ज्यादा बच्चे प्रभावित होंगे। पिछले दिनों देश की शीर्ष अदालत ने भी सरकार से पूछा था कि कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए आपके पास क्या इंतजाम हैं। सरकार की ओर से सॉलिस्टिर जनरल तुषार मेहता ने कहा था कि सरकार इसको लेकर तैयारी कर रही है।
दूसरी लहर ने मचाई तबाही
बता दें कि भारत में कोरोना की दूसरी लहर तबाही मचाई है। रोजाना साढ़े तीन लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। जबकि करीब 4000 मौतें हो रही है। देश के कई हिस्सों में बेड, ऑक्सीजन की किल्लत की शिकायतें मिल रही हैं। वहीं मौजूदा भारतीय वैरिएंट को सबसे खतरनाक बताया जा रहा है।