फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Days after assaulting canteen worker, Sena MLA Gaikwad threatens to thrash AIMIM leader Jaleel

संजय गायकवाड़: पहले कैंटीन कर्मी को पीटा अब AIMIM नेता को धमकी, बोले- इतना पीटूंगा कि होटल चलाने लायक न रहेगा

Fri, 11 Jul 2025 07:30 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्रपति संभाजीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्रपति संभाजीनगर Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 11 Jul 2025 07:30 PM IST
सार

ShivSena MLA Sanjay Gaikwad: शिवसेना यानी शिंदे गुट के थप्पड़बाज विधायक संजय गायकवाड़ सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने विधायक हॉस्टल के कैंटीन कर्मचारी की पिटाई की थी और अब उन्होंने एआईएमआईएम के नेता इम्तियाज जलील को खुलेआम धमकी दी है। 

विज्ञापन
Days after assaulting canteen worker, Sena MLA Gaikwad threatens to thrash AIMIM leader Jaleel
संजय गायकवाड़ ने अब AIMIM नेता को धमकी दी - फोटो : X @sanjaygaikwad34

विस्तार

महाराष्ट्र में शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक संजय गायकवाड़ एक बार फिर विवादों में हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने विधायक हॉस्टल के कैंटीन कर्मचारी की पिटाई की थी और अब उन्होंने एआईएमआईएम के नेता इम्तियाज जलील को खुलेआम धमकी दी है। यह विवाद तब बढ़ा जब इम्तियाज जलील ने संजय गायकवाड़ की तरफ से कैंटीन कर्मचारी की पिटाई की आलोचना की। इसके जवाब में संजय गायकवाड़ ने कहा कि अगर इम्तियाज को इतनी चिंता है तो वह खुद कैंटीन चलाएं और वैसा खाना खिलाएं। संजय गायकवाड़ ने आगे कहा, 'मैंने उस कर्मचारी को दो थप्पड़ मारे, लेकिन इम्तियाज जलील को तो इतनी बुरी तरह पीटूंगा कि वह होटल भी न चला सके।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Maharashtra: कैंटीन मारपीट मामले में विधायक संजय गायकवाड़ के खिलाफ मुकदमा, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कही ये बात
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला?
संजय गायकवाड़, जो बुलढाणा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं, ने मंगलवार रात मुंबई के आकाशवाणी विधायक हॉस्टल से खाना मंगवाया था। उन्हें दाल-चावल बासी और बदबूदार लगा। इससे गुस्साए विधायक सीधे कैंटीन पहुंचे और वहां एक कर्मचारी को दाल की पैकिंग सूंघने के लिए मजबूर किया और फिर थप्पड़ और मुक्के मारे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद विपक्षी दलों और आम जनता ने कड़ी निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इम्तियाज जलील ने की थी आलोचना
AIMIM नेता और पूर्व सांसद इम्तियाज जलील ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा, 'एक गरीब कर्मचारी को सिर्फ इसलिए पीटना कि खाना अच्छा नहीं था, बिल्कुल गलत है। अगर संजय गायकवाड़ थोड़े पढ़े-लिखे होते तो विधानसभा अध्यक्ष को शिकायत पत्र लिखते, न कि किसी को मारते।'


धमकी पर इम्तियाज जलील की प्रतिक्रिया
वहीं संजय गायकवाड़ की धमकी पर जवाब देते हुए इम्तियाज जलील ने कहा, 'अगर लड़ना ही है तो समय और जगह बताएं, मैं खुद वहां पहुंच जाऊंगा। मुझे संजय गायकवाड़ से कोई मतलब नहीं, लेकिन अगर गरीब के साथ अन्याय होगा तो मैं जरूर खड़ा रहूंगा।'

यह भी पढ़ें - Maharashtra: 'यह एक सोची-समझी साजिश है', संजय राउत के कथित कैश बैग वाले वायरल वीडियो पर संजय शिरसाट का पलटवार

पहले भी विवादों में रहे हैं संजय गायकवाड़
बताया जा रहा है कि संजय गायकवाड़ पहले भी कई विवादों में रह चुके हैं। विपक्ष का कहना है कि सत्ता के घमंड में विधायक कानून को हाथ में ले रहे हैं। इस पूरे मामले ने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचा दी है। एक तरफ जनता और विपक्ष विधायक की कार्रवाई की आलोचना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक बयानबाजी ने मामले को और भड़का दिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed