{"_id":"5a30d8b54f1c1ba7668b9beb","slug":"dawood-ibrahim-splits-with-chhota-shakeel-says-intelligence-agencies","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग हुए दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील के रास्ते, इस वजह से पड़ी फूट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अलग हुए दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील के रास्ते, इस वजह से पड़ी फूट
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Wed, 13 Dec 2017 01:07 PM IST
विज्ञापन
दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम का पुराना और भरोसेमंद साथी छोटा शकील उससे अलग हो गया है, भारत की सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक छोटा शकील जो कि अबतक दाऊद के साथ कराची में छिपकर रहा था, अब वह वहां से अज्ञात जगह जाकर छिप गया है। बता दें कि दोनों 1980 में हुए मुंबई हमलों के बाद से कराची में ही रह रहे थे।
विज्ञापन
दाऊद के काले कारनामों से खफा इकलौता बेटा बना मौलाना, सदमे में डॉन
विज्ञापन
क्या है वजह: लड़ाई की मुख्य वजह दाऊद के छोटे भाई अनीस को माना जा रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, शकील और अनीस के बीच गैंग के काम को लेकर झगड़े होते रहते थे। अबतक शकील को दाऊद का सबसे करीबी माना जाता रहा है, गैंग का सारा कामकाज वही देखता है। अनीस को यह सब अच्छा नहीं लगता था और वह अपने बड़े भाई (दाऊद) का खास और गैंग का प्रमुख बनना चाहता है।
विज्ञापन
इसके लिए वह गैंग के काम में हस्तक्षेप करता रहता था जो शकील को अच्छा नहीं लगता था। दाऊद अनीस को ऐसा ना करने को कहता भी था, लेकिन वह अपने भाई की भी बात नहीं मानता था। इसी को लेकर दाऊद और शकील में बहस हो गई थी, जो अंत में इतनी बढ़ गई कि डॉन ने अपने सबसे करीबी साथी को धंधे से दूर होने को कह दिया।