फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dawood ibrahim remarried with pakistani pathan woman lives in karachi defence area family tree

Dawood Ibrahim: दाऊद इब्राहिम ने पाकिस्तानी महिला से की दूसरी शादी! भारत के नेताओं पर हमले की रच रहा साजिश

Tue, 17 Jan 2023 01:45 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 17 Jan 2023 01:45 PM IST
सार

Dawood Ibrahim: अलीशाह ने ये भी बताया कि दाऊद इब्राहिम का पाकिस्तान के कराची में पता बदल गया है और अब वह कराची के डिफेंस एरिया में रह रहा है। 

विज्ञापन
Dawood ibrahim remarried with pakistani pathan woman lives in karachi defence area family tree
दाऊद इब्राहिम

विस्तार

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल दाऊद इब्राहिम ने पाकिस्तान में एक पठान महिला से दूसरी शादी कर ली है। यह खुलासा दाऊद इब्राहिम के भांजे और दाऊद की बहन हसीना पार्कर के बेटे अलीशाह ने किया है। बता दें कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने आतंकी फंडिंग के मामले में दाऊद इब्राहिम और उसके करीबी सहयोगियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही एनआईए ने इस मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है। जांच के दौरान एनआईए ने अलीशाह पार्कर का बयान दर्ज कराया है। इसी दौरान अलीशाह ने दाऊद इब्राहिम और उसके परिवार के बारे में पूरी जानकारी दी। 

विज्ञापन


बड़े नेताओं पर हमले की कर रहा तैयारी
अलीशाह ने पूछताछ में खुलासा किया है कि दाऊद इब्राहिम देश में बड़े नेताओं और उद्योगपतियों पर हमले की तैयारी कर रहा है और इसके लिए उसने एक स्पेशल टीम भी बनाई है। दाऊद के गुर्गे भारत के बड़े शहरों में हिंसा भड़काने की साजिश रच रहे हैं। अलीशाह ने ये भी बताया कि दाऊद इब्राहिम का पाकिस्तान के कराची में पता बदल गया है और अब वह कराची के डिफेंस एरिया में रह रहा है। 
विज्ञापन


दाऊद के पूरे परिवार की खोली कुंडली
एनआईए से पूछताछ में अलीशाह ने गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के पूरे परिवार की कुंडली बताई है। अलीशाह ने बताया कि दाऊद इब्राहिम के चार भाई और चार बहनें हैं। दाऊद ने सभी को बताया है कि उसने अपनी पहली पत्नी महजबीन को तलाक दे दिया है और दूसरी शादी की है लेकिन अलीशाह ने बताया कि दाऊद ने महजबीन को तलाक नहीं दिया है। अलीशाह ने बताया कि बीते साल जुलाई में दुबई में उसकी मुलाकात महजबीन से हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, अलीशाह ने बताया कि दाऊद इब्राहिम उसका भाई अनीस इब्राहिम शेख और बहन मुमताज रहीम फाकी अपने-अपने परिवारों के साथ कराची के डिफेंस एरिया में रह रहे हैं। अलीशाह ने बताया कि दाऊद इब्राहिम का घर पाकिस्तान में अब्दुल्ला गाजी बाबा की दरगाह के पीछे स्थित है। अलीशाह ने बताया कि दाऊद इब्राहिम परिवार में किसी के भी संपर्क में नहीं रहता है।  

अलीशाह के बयान के अनुसार, दाऊद इब्राहिम के परिवार में पत्नी महजबीन, 3 बेटियां मारुख, महरीन और माजिया हैं। मारुख की शादी पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद के बेटे जुनैद से हुई है। दाऊद इब्राहिम का एक बेटा भी है, जिसका नाम मोहिन नवाज है। दाऊद इब्राहिम की दूसरी पत्नी एक पाकिस्तानी पठान महिला है। 

दाऊद का भाई साबिर इब्राहिम कासकर साल 1983-84 में मुंबई में गैंगवार में मारा जा चुका है।  साबिर का पत्नी का नाम शहनाज है, जिसके दो बच्चे बेटा शिराज और बेटी शाजिया हैं। साल 2020 में पाकिस्तान में कोरोना महामारी के दौरान शिराज की मौत हो गई। वहीं शाजिया अपने पति मोअज्जम खान के साथ अग्रीपाडा इलाके में रहती है। मोअज्जम खान एक रियल एस्टेट एजेंट है। 

दाऊद के दूसरे भाई नूरा इब्राहिम कासकर की 7-8 साल पहले पाकिस्तान में मौत हो चुकी है। उसकी पहली पत्नी शफीका की भी मौत हो गई है। शफीका की एक बेटी है, जिसका नाम है सबा और वह पाकिस्तान में रहती है। नूरा ने पाकिस्तानी महिला रेशमा से दूसरी शादी की थी।

दाऊद इब्राहिम का भाई इकबाल कासकर बीते 5 सालों से थाणे जेल में बंद है। इकबाल की पत्नी रिजवाना दुबई में रहती है और उसके 5 बच्चे हैं। बेटी हफ्सा, दुबई, बेटी जारा, स्पेन, बेटी ऐमान अपनी मां के साथ दुबई में रहती हैं।  इकबाल का बेटा रिजवान मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद है और दूसरा बेटा अबान दुबई में रहता है। 



चौथे भाई अनीस इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है और उसकी पत्नी का नाम तहसीन है। अनीस के पांच बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटियां शमीम, यास्मीन और आना शामिल हैं। तीनों की शादी हो चुकी हैं। अनीस के दो बेटे इब्राहिम और मेहरान हैं। इब्राहिम की पाकिस्तानी लड़की से शादी हुई है और मेहरान लंदन में पढ़ाई कर रहा है और अभी शादीशुदा नहीं है। 

मुस्तकीन इब्राहिम कासकर की पत्नी का नाम सीमा है और उसकी दो बेटियां सहर और अमीना हैं। सहर अपने पति के साथ लखनऊ में रहती है। वहीं अमीना ने अभी शादी नहीं की है और वह दुबई में वकालत करती है। हुमायूं इब्राहिम कासकर की 4-5 साल पहले मौत हो चुकी है। हुमायूं की पत्नी का नाम शाहीन है और उसकी दो बेटियां हैं। जिनका नाम मारिया और सामिया हैं। दोनों कराची में रहती हैं और दोनों की अभी शादी नहीं हुई है। 

दाऊद की बहनों के बारे में अलीशाह ने बताया कि दाऊद की बड़ी बहन सईदा हसन मियां वाघले की शादी हसन मियां से हुई थी और दोनों की मौत हो चुकी है। दोनों की बेटियां नज्मा और पिंकी और दो बेटे साजिद और समीर हैं। 


दाऊद की दूसरी बहन हसीना इब्राहिम पारकर की शादी इब्राहिम पारकर से हुई। दोनों के दो बेटे दानिश और अलीशाह हैं। हसीना और उसके पति इब्राहिम की मौत हो चुकी है। 

दाऊद की एक और बहन जैतून की शादी हामिद अंतुल्ये से हुई। दोनों के दे बेटे हैं, जिनके नाम साबिर और हुसैन और बेटी सईदा हैं। ये सभी दुबई में रहते हैं। वहीं फरजाना की शादी सऊद तुंगेकर से हुई। दोनों के दो बेटे जुनैद और मोहम्मद अली हैं। दोनों की दो बेटियां साहिला और इरम हैं। मुमताज रहीम फाकी की शादी रहीम फाकी से हुई। रहीम फाकी जेजे शूटआउट केस में वांटेड है। दोनों के दो बेटे अनिक और शमी और बेटी जैनब हैं।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed