फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   David Lammy calls on PM Modi, conveys UK's strong interest in furthering cooperation

India-UK Ties: पीएम मोदी ने ब्रिटिश विदेश मंत्री के साथ की बैठक, आतंकवाद समेत द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा

Sat, 07 Jun 2025 10:34 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 07 Jun 2025 10:34 PM IST
सार

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार सुबह नई दिल्ली पहुंचे। दिल्ली पहुंचे विदेश मंत्री डेविड लैमी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक की। इससे पहले उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की।

विज्ञापन
David Lammy calls on PM Modi, conveys UK's strong interest in furthering cooperation
पीएम मोदी से मिली ब्रिटिश विदेश मंत्री डेविड लैमी - फोटो : X @narendramodi

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने आतंकवाद और इसका समर्थन करने वालों के खिलाफ निर्णायक वैश्विक कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया। लैमी दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार सुबह नई दिल्ली पहुंचे। ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने कहा, सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में उनका देश भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। लैमी ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि पीएम मोदी ने भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार (एफटीए) समझौते के सफल समापन पर संतोष व्यक्त किया और इस मील के पत्थर तक पहुंचने के लिए दोनों पक्षों द्वारा रचनात्मक सहयोग की सराहना की। बयान में कहा गया कि दोनों पक्ष ने द्विपक्षीय संबंधों में आ रही मजबूती पर संतोष जताया। लैमी ने व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, प्रौद्योगिकी, नवाचार और स्वच्छ ऊर्जा सहित प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को और बढ़ाने में ब्रिटेन की मजबूत इच्छा व्यक्त की। 
विज्ञापन


उन्होंने विश्वास जताया कि एफटीए दोनों देशों के लिए नए आर्थिक अवसर खोलेगा। बयान में आगे कहा गया कि दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। इस बीच, लैमी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ भी व्यापक बातचीत की। जयशंकर ने कहा कि भारत को उम्मीद है कि ब्रिटेन आतंकवाद के खिलाफ भारत की शून्य सहनशीलता की नीति को समझेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: क्या है G7, जिसके लिए कनाडा ने पीएम मोदी को भेजा न्योता: क्यों इस संगठन को भारत की जरूरत; इसकी अहमियत कितनी?



एफटीए पर हस्ताक्षर करने के लिए जल्द भारत आएंगे ब्रिटिश पीएम स्टारमर : लैमी
ब्रिटिश उच्चायुक्त में एक साक्षात्कार में ब्रिटेन के विदेश मंत्री लैमी ने कहा कि दोनों देशों ने पिछले महीने की शुरुआत में मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए बातचीत पूरी की है। हमारे प्रधानमंत्री कीर स्टारमर मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए बहुत जल्द भारत आने के लिए उत्सुक हैं। हम दोनों देश मिलकर बहुत कुछ कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और विदेश मंत्री जयशंकर के साथ मैंने दुनिया की पांचवीं और छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच कारोबार को बढ़ावा देने पर भी चर्चा की।

आतंकवाद पर भारत के साथ काम जारी रखने के इच्छुक
 हालिया संघर्ष पर लैमी ने कहा कि दोनों देशों के बीच संघर्षविराम हो चुका है। हम चाहते हैं कि यह स्थिति बनी रहे। हालांकि हम हालात की नाजुकता को पहचानते हैं। हालिया आतंकवादी हमला भारत को अस्थिर करने के लिए किया गया था। हम आतंकवाद विरोधी उपायों पर अपने भारतीय भागीदारों के साथ काम करना जारी रखने के इच्छुक हैं। उन्होंने कहा कि मैंने पीएम मोदी और विदेश मंत्री जयशंकर दोनों के साथ आतंकवाद पर चर्चा की। हालांकि उन्होंने कोई विशेष जानकारी नहीं दी। पिछले साल, भारत और ब्रिटेन ने आतंकवाद के वित्तपोषण का मुकाबला करने, कानून प्रवर्तन और न्यायिक निकायों के बीच सहयोग और सूचना साझा करने पर बात की थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed