'पिता के सामने बेटी, भाई के सामने हो रहा बहन का बलात्कार'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय जल संसाधन एवं नदी विकास मंत्री उमा भारती ने कहा कि सूखे और अतिवृष्टि से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने छह हजार करोड़ का नेशनल हाइड्रोलिक प्रोजेक्ट तैयार किया है। इसमें बुंदेलखंड को भी शामिल किया गया है।
तीन हजार करोड़ विश्व बैंक और बाकी केंद्र सरकार देगी। इस योजना की रिपोर्ट दो साल में तैयार होगी। बलूचिस्तान के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान को घुटने के बल बिठा दिया है।
मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में उमा भारती ने कहा कि जमीन का पानी जमीन और पाताल का पानी पाताल में रहे, इस पर तेजी से काम हो रहा है। इस योजना में पहले बुंदेलखंड शामिल नहीं था। अब उनके प्रयास से कर्नाटक, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के साथ यूपी के बुंदेलखंड को भी शामिल कर लिया गया है।
भाई के सामने बहन का बलात्कार हो रहा है
मुलायम सिंह यादव परिवार में विवाद पर उन्होंने कहा कि पहले राज करने आनंद लिया और झगड़ा कर रहे हैं। सपा तीन स्तर की पार्टी बनकर रह गई है। वोट, उम्मीदवार और परिवार। जाति देखकर राजनीति की जा रही है। सपा सरकार के अंत का समय आ गया है। पिता के सामने बेटी, भाई के सामने बहन का बलात्कार हो रहा है।
अखिलेश सरकार की पुलिस केवल उनके सगे संबंधियों की ही रक्षा कर रही है न कि आम लोगों की। इसके नतीजे तो भुगतने होंगे। एक सवाल के जवाब में उमा भारती ने कहा कि दूसरे दलों से भाजपा में शामिल हो रहे नेता इस पार्टी की संस्कृति को भलीभांति जानते हैं। हमारे यहां आने पर हमारे जैसे हो जाएंगे। पार्टी के सिद्धांतों और राष्ट्रवादी विचार धारा से जुड़ जाएंगे।
उमा भारती ने गोरक्षा के मुद्दे पर प्रधानमंत्री के बयान पर सहमति जताते हुए कहा कि गोरक्षा का मतलब गाय को सड़क पर छोड़ना नहीं है। इसका मतलब गोपालक बने। गायों का उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। केन- बेतवा गठजोड़ परियोजना पर उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में बाढ़ के हालात है। केन- बेतवा परियोजना के तैयार होने पर बाढ़ नहीं आएगी, पूरे पानी का इस्तेमाल हो सकेगा। पर्यावरणविदों को केन-बेतवा परियोजना का समर्थन करना चाहिए।