{"_id":"590eff0f4f1c1b054b8509b2","slug":"daughter-demanding-toilet-to-father-in-wedding-gift","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के तोहफे में पिता से मांगा शौचालय, सुर्खियों में आई बेटी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शादी के तोहफे में पिता से मांगा शौचालय, सुर्खियों में आई बेटी
अब्दुल सलीम खान, बिजुआ (लखीमपुर खीरी)
Updated Sun, 07 May 2017 04:35 PM IST
विज्ञापन
पिता से तोहफे में शौचालय मांगने वाली तबस्सुम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी में अपने पिता से तोहफे में शौचालय मांगने वाली तबस्सुम खीरी जिले में अब स्वच्छता आईकॉन बनेगी। बशीरगंज की इस पढ़ी-लिखी लड़की की शादी चंद रोज पहले ही बिजुआ में हुई है। बेटी कि ख्वाहिश पूरी करने को पिता ने पहले उसके ससुराल में शौचालय बनवाया तब बेटी विदा की। लड़की और उसके परिवार के इस कदम की सराहना करते हुए डीएम खीरी आकाशदीप ने तबस्सुम को स्वच्छता आईकॉन बनाने को कहा है। साथ ही परिवार भी सम्मानित होगा।
विज्ञापन
बहू की इस सोच का ससुराल वालों ने भी स्वागत किया। सबसे पहले अमर उजाला ने जब इस खबर को प्रकाशित किया तो इसकी खूब चर्चा हुई। बिजुआ ब्लॉक के भदेड़ के पास बशीरगंज गांव के इकबाल अहमद की ग्रेजुएट बेटी तबस्सुम की शादी बिजुआ के लाल मोहम्मद की बेटे शफीक से तय हुई। तबस्सुम को पता चला कि होने वाली ससुराल में शौचालय नहीं है तो वह घबरा गई, जबकि ससुराल से ब्लाक कार्यालय चंद कदम की दूरी पर है।
विज्ञापन
बेटी ने चुपके से यह दर्द मां से साझा किया, मां ने पिता को बात बताई तो उनके पिता ने ठाना कि बेटी को दहेज में शौचालय बनवाकर देंगे। पिता ने उसके ससुराल में शौचालय बनवाने का प्रस्ताव रखा तो उन्होंने कहा कि वे खुद शौचालय बनवाएंगे। लेकिन इकबाल के कहने पर वे मान गए। शादी के बाद ससुराल पहुंची तबस्सुम का खूब इस्तकबाल हुआ। ससुर लाल मोहम्म्द कहते हैं कि उनकी पढ़ी लिखी बहू ने उनकी आंखें खोल दी हैं, अब वह लोगों को भी शौचालय के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
खीरी की स्वच्छता आईकान की हुई घोषणा
डीएम खीरी आकाशदीप ने बताया कि ऐसी बेटी को खीरी जिले में स्वच्छता आईकॉन बनाने की तैयारी है, जल्द ही उस परिवार को सम्मानित किया जाएगा, जहां दहेज में शौचालय देने के रिवाज की शुरुआत हुई है।