{"_id":"5ebf3f6b3b3acc06e11740d6","slug":"data-of-corona-patients-increasing-in-states-due-to-migrants-return-to-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"Migrant worker: प्रवासियों की घर वापसी से राज्यों में बढ़ रहा कोरोना मरीजों का आंकड़ा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Migrant worker: प्रवासियों की घर वापसी से राज्यों में बढ़ रहा कोरोना मरीजों का आंकड़ा
Sat, 16 May 2020 06:50 AM IST
संजीव कुमार झा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 16 May 2020 06:50 AM IST
विज्ञापन
प्रवासी कामगार
- फोटो : पीटीआई
लॉकडाउन के बीच देशभर से प्रवासियों के अपने अपने गांव लौटने से उनके राज्यों में कोरोना मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। ओडिशा और बिहार इसके दो प्रमुख उदाहरण हैं। ओडिशा में जहां 3 मई को 162 मरीज थे, तो वहीं 14 मई को यह आंकड़ा 611 पर पहुंच गया। इसी तरह बिहार में अब 940 कोरोना पॉजिटिव हैं।
विज्ञापन
ओडिशा सरकार के आंकड़ों के मुताबिक बृहस्पतिवार को पॉजिटिव आए 73 मरीजों में से 71 दूसरे राज्यों से आए थे। इनमें सबसे अधिक 50 लोग सूरत से लौटे, वहीं 20 पश्चिम बंगाल ओर एक कर्नाटक से लौटा था। जिससे 11 दिनों में राज्य के संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा। दक्षिण ओडिशा के गंजम जिले में तो 2 मई तक एक भी मरीज नहीं था लेकिन अब वहां 137 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं।
विज्ञापन
इसी तरह बिहार के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य संजय कुमार ने बताया कि बीते एक हफ्ते में राज्य में पॉजिटिव पाए गए मरीजों में 75 फीसदी प्रवासी मजदूर हैं। यहां 4 मई से 10 मई के बीच मरीजों आंकड़ा 528 से 707 पहुंच गया। कुल 179 बढ़े मरीजों में 150 प्रवासी मजदूर हैं, जिनमें 41 दिल्ली एनसीआर, 36 महाराष्ट्र और 35 गुजरात से लौटे हैं।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में भी यही हाल है, हालांकि राज्य सरकार की ओर से आंकड़े नहीं जारी किए जा रहे हैं लेकिन 6 मई के बाद से यहां हर दिन 100 से अधिक संक्रमित मिल रहे हैं।
पंजाब में हुजूर साहिब से लौटे 1225 संक्रमित
पंजाब में भी बाहर से आए संक्रमितों के कारण कोरोना मरीजों की संख्या में उछाल आया है। नांदेड़ के हुजूर साहिब गुरुद्वारा से लौटे 4216 में से 1225 में संक्रमण की पुष्टि हुई है। बृहस्पतिवार को राज्य भर में संक्रमितों की संख्या 1934 पहुंच गई।