फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Darul Uloom declared Ramzan will start from Tuesday 7 May

दारुल उलूम का एलान, नहीं दिखा रमजान का चांद, पहला रोजा कल

Mon, 06 May 2019 03:20 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Mon, 06 May 2019 03:20 AM IST
विज्ञापन
Darul Uloom declared Ramzan will start from Tuesday 7 May
सांकेतिक तस्वीर

देशभर में संपर्क साधने के बाद विश्वविख्यात इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम ने एलान किया है कि रमजान का चांद दिखाई नहीं दिया है। इसलिए पहला रोजा मंगलवार का होगा। दारुल उलूम में चांद देखने का आयोजन करने वाली रुयत-ए-हिलाल कमेटी ने देश के विभिन्न हिस्सों में संपर्क कर रात करीब 8 बजे एलान किया कि रमजान का चांद दिखाई नहीं दिया है। इसलिए पहला रोजा मंगलवार का होगा। 

विज्ञापन


अभी तक कयास लगाए जा रहे थे कि पहला रोजा सोमवार का हो सकता है। इसलिए लोगों ने तरावीह अदा करने के लिए सभी तैयारियां मुकम्मल की हुई थीं। लेकिन देश के अलग अलग हिस्सों से चांद के बारे में जानकारी जुटाने के बाद दारुल उलूम ने यह एलान किया कि पहला रोजा अब मंगलवार का होगा। 

विज्ञापन

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ और उदुपी जिलों में रमजान कल से

जहां दारुल उलूम ने पहला रोजा मंगलवार को होने का एलान किया है, वहीं कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ और उदुपी जिले में रमजान सोमवार से ही शुरू हो जाएगा। जिला काजी त्वका मुस्लियार ने केरल के कोझीकोड में कप्पड़ बीच पर चांद देखकर सोमवार से रमजान के शुरू होने की एलान किया। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed