फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Darshan time is increased for devotees in somnath temple of Gujarat

सोमनाथ मंदिर में अब 10 सेकंड नहीं बल्कि 5 मिनट तक कर पाएंगे भगवान के दर्शन, बढ़ाया गया समय

Tue, 14 Aug 2018 08:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वेरावल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वेरावल Updated Tue, 14 Aug 2018 08:27 AM IST
विज्ञापन
Darshan time is increased for devotees in somnath temple of Gujarat

गुजरात के वेरावल में स्थित भगवान सोमनाथ के मंदिर में दर्शन करने का समय 10 सेकंड से बढ़ाकर 5 मिनट कर दिया गया है। यहां श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के बाद ये फैसला लिया गया है। सोमवार को भी यहां 2.5 लाख लोग दर्शन करने के लिए आए थे।

विज्ञापन


यानि अब सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए लोगों के पास अधिक समय होगा। श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते कोई अनहोनी न हो इसके लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए यहां सभा मंडल में फोल्डिंग प्लेटफॉर्म लगाए गए हैं। इसके अलावा यहां और भी कई तरह की सुविधाएं बढ़ाई गई हैं।
विज्ञापन


सावन के समय भगवान के दर्शन के लिए यहां भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटती है। कल सावन का तीसरा सोमवार था। जिस कारण यहां 2.5 लाख की संख्या में श्रद्धालु महादेव के दर्शन के लिए  पहुंचे। इस दौरान करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते दिन बिहार के मुजफ्फरपुर में स्थित गरीबनाथ मंदिर में सावन के तीरे सोमवार पर भारी संख्या में लोग दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान वहां भगदड़ मच गई। जिसके बाद करीब 25 लोग घायल हो गए। जिनमें कांवड़ियों के अलावा महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। इसके बाद इस मंदिर में भी सुरक्षा बढ़ाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed