फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   dangerous water crisis in bundelkhand

बुंदेलखंड: धरती की कोख सूखी, ट्यूबवेलों ने दिए जवाब

Sun, 17 Apr 2016 04:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ललितपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, ललितपुर Updated Sun, 17 Apr 2016 04:44 AM IST
सार

  • साढूमल गांव के इकलौते ट्यूबवेल ने पानी देना किया बंद
  • ट्यूवबेल के सूखने से पानी को लेकर गंभीर संकट
  • रोजाना खराब हो रहे हैं दस से बारह हैंडपंप

विज्ञापन
dangerous water crisis in bundelkhand
पानी का संकट - फोटो : amar ujala bureau

विस्तार

भीषण गर्मी में धरती की कोख सूखने से पेयजल की विकराल समस्या खड़ी हो गई है। महरौनी क्षेत्र के ग्राम साढूमल में ट्यूबवेल ने पानी छोड़ दिया है, जबकि कस्बा बिरधा के दो बोर जवाब दे गए हैं। इसके अलावा महरौनी के भी दो बोर सूख गए हैं। ग्राम मदनपुर में जलस्तर नीचे चला गया है। इससे जलसंकट का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।
विज्ञापन


इस समय गर्मी पूरे शबाब पर है। सुबह आठ बजे से चटक धूप पड़ने लगती है। दोपहर 12 बजे तक तो भगवान भास्कर रौद्र रूप में आ जाते है, जिसका विपरीत असर जल स्रोतों पर पड़ रहा है। हैंडपंप और कूपों के बाद अब ट्यूबवेलों ने भी पानी छोड़ना आरंभ कर दिया है। महरौनी में सात में से दो ट्यूबवेल जवाब दे गए हैं। कस्बा बिरधा में भी दो ट्यूबवेल पानी छोड़ चुके हैं। ग्राम साढूमल में जीवनदायनी बने ट्यूवबेल के सूखने से पानी को लेकर संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन


वहीं, जल संस्थान के अफसर अन्य जल स्रोतों के अभाव में वैकल्पिक व्यवस्था बनाने में नाकाम हो रहे हैं। इस कारण जल संकट दिनों-दिन गहराता जा रहा है। कस्बा बांसी व देवगढ़ में जलापूर्ति टैंकर के सहारे हो रही है। इस समय बांसी में सात टैंकरों ने जलापूर्ति की जा रही है। ग्राम देवगढ़ में भी ग्रामीणों की प्यास बुझाने के लिए टैंकर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर क्षेत्र भी पेयजल समस्या से अछूता नहीं है। मुहल्ला नेहरू नगर में भू-जल स्तर नीचे की ओर चला गया है। यहां आधा दर्जन टैंकरों से जलापूर्ति हो रही है। देवगढ़ रोड के आसपास रहने वाले के लिए चार टैंकर लगाए गए हैं। इसके अलावा मुहल्ला मऊठाना, खिरकापुरा, विष्णु पुरा व वंशीपुरा में टैंकर से लोगों की प्यास बुझाई जा रही है।

किराए पर लिए जा रहे ट्यूबवेल

dangerous water crisis in bundelkhand
पानी का संकट - फोटो : amar ujala bureau
महरौनी में गहरा रहे पेयजल से निपटने के लिए निजी ट्यूबवेलों का सहारा लिया जा रहा है। जल संस्थान ने ग्राम पड़वा धवारी के एक किसान के ट्यूबवेल को किराए पर ले लिया है, जिससे जलापूर्ति हो रही है। अन्य क्षेत्रों में भी निजी ट्यूबवेलों को तलाश जा रहा है।

नगर क्षेत्र में लोगों की निर्भरता पाइप पेयजल पर बढ़ती जा रही है। इसकी वजह लगभग हर दिन 10 से 12 हैंडपंप खराब हो रहे हैं, जिनकी मरम्मत कराने में जल संस्थान को पसीने छूट रहे हैं।

यहां नीचे खिसका जलस्तर
ग्राम साढूमल, बिरधा, महरौनी, मदनपुर, देवगढ़ में जल स्तर नीचे खिसक गया है। इस कारण यहां पर पानी की समस्या पैदा हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed