{"_id":"58d45a244f1c1b870a1a35b6","slug":"dalit-youth-post-objectionable-post-on-cm-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित युवक ने सीएम योगी पर की अश्लील पोस्ट, गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दलित युवक ने सीएम योगी पर की अश्लील पोस्ट, गिरफ्तार
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Fri, 24 Mar 2017 04:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल साइट फेसबुक पर सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले दलित युवक को ट्विटर पर शिकायत के चंद घंटे बाद ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया युवक गभाना क्षेत्र के गांव मेहरावल का रहने वाला है।
पूछताछ में युवक का कहना है कि उसके मोबाइल से किसी अन्य ने पोस्ट कर दी थी लेकिन पुलिस यह तर्क मान नहीं रही है। फिलहाल बृहस्पतिवार को उसे पूछताछ के बाद आईटी एक्ट की धारा में जेल भेज दिया गया।
यह प्रकरण बुधवार की देर रात करीब 11 बजे उस समय शुरू हुआ जब टप्पल के गांव मादक निवासी भाजपा समर्थक सोनवीर चौहान की फेसबुक पर सीएम योगी का विवादित पोस्ट टैग हुआ। सोनवीर के अनुसार ये पोस्ट 19 मार्च को दलित एक्टिविस्ट जीत सिंह (बुद्धिस्ट) की फेसबुक आईडी से पोस्ट की गई थी। जिसमें सीएम पर अशोभनीय टिप्पणी करते संदिग्ध आपत्तिजनक तीन फोटो डाले गए हैं।
विज्ञापन
इस पोस्ट पर जीत के तमाम साथियों ने तरह-तरह के कमेंट्स किए हैं। ये देखकर सोनवीर ने तत्काल आपत्ति जताते हुए यूपी पुलिस, डीआईजी और एसएसपी को ट्विटर पर शिकायत भेज दी। जिसमें जीत सिंह की पोस्ट का स्क्रीन शॉट भेजे गए।
शिकायत मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने जीत सिंह की आईडी के माध्यम से उसका पता तलाशा और रात में ही उसे गांव मेहरावल से दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम जीत सिंह पुत्र कालीचरन बताया। पहले तो उसने यही कहा कि बिना किसी मकसद के पोस्ट की है। जब सख्ती हुई तो कहने लगा कि किसी अन्य ने यह पोस्ट कर दी है।