फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dahi Handi celebrations in Mumbai:'Govinda' dies in Mankhurd; several injured

Maharashtra: दही हांडी उत्सव के दौरान दो लोगों की मौत, 75 अन्य घायल; कई अस्पताल में भर्ती

Sat, 16 Aug 2025 05:33 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 16 Aug 2025 05:33 PM IST
सार

Maharashtra: मुंबई के मानखुर्द में दही हांडी बांधते समय एक 32 वर्षीय गोविंदा की गिरकर मौत हो गई। इसके अलावा, एक नाबालिग की भी मौत हो गई। शहर के अलग-अलग हिस्सों में इंसानी पिरामिड बनाते समय 75 गोविंदा घायल हुए, जिनमें से कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

विज्ञापन
Dahi Handi celebrations in Mumbai:'Govinda' dies in Mankhurd; several injured
दही हांडी उत्सव (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई

विस्तार

मुंबई महानगर क्षेत्र में शनिवार को भारी बारिश के बावजूद दही हांडी उत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान 'गोविंदाओं' की टीमें ऊंचे लटके मक्खन से भरी हांडी तोड़ने के लिए एक-दूसरे से मुकाबला कर रही थीं। वहीं, राजनीतिक दल भी युवाओं को आकर्षित करने के लिए इस त्योहार का इस्तेमाल करते नजर आए, क्योंकि जल्द ही स्थानीय निकाय चुनाव होने हैं। इस बीच, दही हांडी तोड़ने के लिए पिरामिड बनाने के दौरान दो 'गोविंदाओं' की मौत हो गई, जबकि शहर में 75 अन्य घायल हुए।
विज्ञापन


यह त्योहार भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आता है। महाराष्ट्र में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों से पहले राजनीतिक दलों ने इस मौके का फायदा उठाकर अपने कार्यकर्ताओं को जुटाया और आकर्षक नकद पुरस्कारों के साथ दही हांडी कार्यक्रम आयोजित किए।
विज्ञापन


उपनगर मांकुर्ड में जगमोहन शिवकिरण चौधरी (32 वर्षीय) दही हांडी बांधते समय गिरकर घायल हुए और बाद में उनकी मौत हो गई। शाम तक मुंबई में 32 गोविंदाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जबकि अन्य को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। अधिकारियों ने बताया कि दो लोगों की स्थिति गंभीर है, जिनमें एक नौ साल का बच्चा शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'बीएमसी में बदलाव तय, महायुति ने पाप का घड़ा फोड़ दिया है', उत्सव के दौरान बोले महाराष्ट्र सीएम फडणवीस

तनाजी नगर के रहने वाले आर्यन यादव (9 वर्षीय) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें कांडिवली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक अन्य गोविंदा श्रेयस चालके (23 वर्षीय) भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें सरकारी जीटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  अधिकारियों के मुताबिक, शहर के द्वीप भाग में 48 गोविंदाओं को चोटें आईं, जबकि पूर्वी भाग में 17 और पश्चिमी भाग में 10 घायल हुए। पड़ोसी ठाणे शहर में भी तीन लोगों को चोट की खबर मिली।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कई दही हांडी कार्यक्रमों का दौरा किया और शिवसेना (यूबीटी) पर तंज कसते हुए कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों में सत्तारूढ़ गठबंधन की जीत निश्चित है। उन्होंने कहा, नगर निकाय में बदलाव जरूरी है। हमने उन लोगों की 'हांडी' तोड़ दी है जिन्होंने निगम को लूटा। हमने विकास की 'हांडी' शुरू की है।  


ये भी पढ़ें: 'सांविधानिक मर्यादा को तार-तार करना उनकी दिनचर्या का हिस्सा', भाजपा ने टाइटलर का नाम लेकर राहुल को घेरा

मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश के बावजूद शहर के गोविंदाओं का उत्साह कम नहीं हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मुंबई के कई हिस्सों में शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे से शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे तक 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई। पूर्वी उपनगर विखरोली में सबसे अधिक 248.5 मिमी बारिश हुई, इसके बाद सांताक्रूज में 232.5 मिमी, सायन में 221 मिमी और जुहू में 208 मिमी बारिश दर्ज की गई।

भारी बारिश के बीच ठाणे में एक गोविंदा टीम ने दस-स्तरीय पिरामिड बनाया, जिसे महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 'विश्व रिकॉर्ड' बताया। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए कोंकण नगर राजा गोविंदा टीम को 25 लाख रुपये के पुरस्कार की भी घोषणा की।  


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed