{"_id":"68a047e4ae3762f3e4090a7d","slug":"teaming-up-constitutional-dignity-is-part-of-his-daily-routine-bjp-cornered-rahul-by-taking-tytler-s-name-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP: 'सांविधानिक मर्यादा को तार-तार करना उनकी दिनचर्या का हिस्सा', भाजपा ने टाइटलर का नाम लेकर राहुल को घेरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP: 'सांविधानिक मर्यादा को तार-तार करना उनकी दिनचर्या का हिस्सा', भाजपा ने टाइटलर का नाम लेकर राहुल को घेरा
Sat, 16 Aug 2025 02:27 PM IST
कुमार विवेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Sat, 16 Aug 2025 02:27 PM IST
विज्ञापन
तरुण चुघ
- फोटो : BJP
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान लालकिले पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गैरमौजूदगी और कांग्रेस ओर ओर से आयोजित समारोह में जगदीश टाइटलर की मौजूदगी की खबरों पर भाजपा हमलावर हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने इस मामले में राहुल गांधी पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने कहा, "राहुल गांधी ने संवैधानिक मर्यादा को तार-तार करना अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लिया है। शायद इतिहास में पहली बार विपक्ष के नेता ने स्वतंत्रता दिवस का बहिष्कार किया है।"
विज्ञापन
तरुन चुघ यहीं नहीं रुके, उन्होंने कांग्रेस दफ्तर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में 1984 के सिख नरसंहार के मास्टरमाइंड और मुख्य आरोपी जगदीश टाइटलर की मौजूदगी पर भी राहुल गांधी को घेरा।
विज्ञापन
चुघ ने कहा, " अपनी पार्टी के स्वतंत्रता दिवस समारोह में टाइटलर को सम्मानपूर्वक आमंत्रित करके राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी की असली, घृणित सिख विरोधी मानसिकता को उजागर कर दिया है।"