Maharashtra: मुंबई के एक होटल में मिला दादर नगर हवेली के सांसद का शव, जांच में जुटी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के एक होटल में सोमवार को दादरा नगर हवेली के सांसद मोहन भाई सांजीभाई डेलकर का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मरीन ड्राइव स्थित होटल में डेलकर के शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। मौत की वजह जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस होटल की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग भी खंगाल रही है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि केंद्रशासित प्रदेश दादरा और नागर हवेली से सांसद 58 वर्षीय डेलकर का शव दक्षिणी मुंबई के मरीन ड्राइव के एक होटल में मिला। वह सात बार सांसद रहे थे।अधिकारी ने निर्दलीय सांसद के शव के पास से गुजराती में लिखा एक सुसाइड नोट मिलने की खबरों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। डेलकर मई 2019 में सातवीं बार सांसद निर्वाचित होकर संसद पहुंचे थे।
वह कार्मिक, लोक शिकायत, विधि एवं न्याय मामलों संबंधी लोकसभा की स्थायी समिति के सदस्य थे। वहीं वह गृह मंत्रालय संबंधी निम्न सदन की सलाहकार समिति के सदस्य थे।
मोहन एस. डेलकर दादरा नागर हवेली से निर्दलीय सांसद थे। 1962 में सिलवासा में उनका जन्म हुआ था। परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटा है। डेलकर चुनाव लड़ने से पहले सिलवासा में ट्रेड यूनियन लीडर थे। मोहन डेलकर 1989 में पहली बार दादरा और नगर हवेली से कांग्रेस से नौवीं लोकसभा के लिए चुने गए।डेलकर ने अपने निर्वाचन क्षेत्र से लगातार छह चुनाव जीते।
Maharashtra: Dadra and Nagar Haveli MP Mohan Delkar allegedly died by suicide at a hotel in South Mumbai. His body has been sent for postmortem. Police present at the spot, investigation being carried out. More details awaited. pic.twitter.com/8iDrOxbUuA
— ANI (@ANI) February 22, 2021
पुलिस इस मामले की हर पहलू की जांच कर रही है। शीघ्र ही इस मामले में बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को जांच में मौके से कोई संदिग्ध चीज बरामद नहीं हुई है। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस सांसद की मौत को आत्महत्या मान रही है। हालांकि, अभी पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट मिलने की सूचना नहीं है।
पुलिस के अनुसार, सभी बिंदुओं से मामले की जांच की जा रही है। होटल के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। होटल के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी। उसी के आधार पर आगे की जांच की दिशा तय होगी।