{"_id":"6141ca02f84baa2c0b0792d0","slug":"dabholkar-murder-case-pune-court-frames-charges-against-5-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाभोलकर हत्याकांड: पांचों आरोपियों के खिलाफ आरोप तय, 30 सितंबर से शुरू होगा आपराधिक ट्रायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दाभोलकर हत्याकांड: पांचों आरोपियों के खिलाफ आरोप तय, 30 सितंबर से शुरू होगा आपराधिक ट्रायल
Wed, 15 Sep 2021 03:58 PM IST
Amit Mandal
पीटीआई, पुणे
पीटीआई, पुणे
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 15 Sep 2021 03:58 PM IST
सार
दाभोलकर मर्डर केस में पांचों आरोपियों पर आरोप तय हो गए हैं। अब आपराधिक ट्रायल शुरू होगा। आज सुनवाई के दौरान पांचों आरोपियों ने खुद को निर्दोष बताया।
विज्ञापन
नरेंद्र दाभोलकर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दाभोलकर हत्याकांड में पुणे की विशेष अदालत ने बुधवार को इस मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए। महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष रहे नरेंद्र दाभोलकर की 20 अगस्त 2013 को हत्या कर दी गई थी। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है।
विज्ञापन
आरोप तय होने के बाद अब आपराधिक ट्रायल शुरू होगा। बुधवार को एडिशनल सेशन जज एस आर नवंदर ने पांच आरोपियों वीरेंद्र सिंह तावड़े, सचिन अंदुरे, शरद कालस्कर, संजीव पुनालेकर और विक्रम भावे से पूछा कि क्या उन्होंने अपराध किया है, इस पर पांचों ने खुद को निर्दोष बताया।
विज्ञापन
तावड़े, कालस्कर और अंदुरे जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जज के समक्ष पेश हुए थे, इन्होंने अदालत से और वक्त मांगा। इन्होंने कहा कि वे अपने वकीलों से और सलाह मश्विरा करना चाहते हैं।
विज्ञापन
हालांकि अदालत ने उनकी मांग ठुकरा दी। अन्य दो आरोपी पुनालेकर और भावे खुद ही कोर्ट में पेश हुए थे।
अदालत ने तावड़े, अंदुरे, कालस्कर और भावे को आईपीसी की धारा 302, 120 बी व अन्य धाराओं के तहत आरोपी माना है। सीबीआई के वकील प्रकाश सूर्यवंशी ने बाद में कहा कि आरोप तय हो गए हैं और इस मामले में आगे की सुनवाई 30 सितंबर को होगी।
Dabholkar murder case, pune court, charges against 5 accused, CBI,