{"_id":"575ba92c4f1c1b1f349c6ec2","slug":"dabholkar-murder-case-cbi-succeeded-to-arrest-one-attacker","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाभोलकर हत्याकांड: तीन साल बाद सीबीआई के हत्थे चढ़ा एक हमलावर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दाभोलकर हत्याकांड: तीन साल बाद सीबीआई के हत्थे चढ़ा एक हमलावर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 11 Jun 2016 11:34 AM IST
विज्ञापन
समाजसेवी नरेंद्र दाभोलकर
- फोटो : PTI
महाराष्ट्र में करीब तीन साल पहले समाजसेवी नरेंद्र दाभोलकर की हुई हत्या के मामले में पहली गिरफ्तारी हुई है। दाभोलकर के हत्या के आरोप में सनातन धर्म संस्था के एक सदस्य की गिरफ्तारी की गई है जिसे पेशे से डॉक्टर बताया जा रहा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 20 अगस्त 2013 को बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने नरेंद्र दाभोलकर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उनकी हत्या के बाद महाराष्ट्र समेत पूरे देश में इस हमले की निंदा की गई थी और हमलावरों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग भी उठाई गई थी लेकिन तीन साल तक पुलिस उन हमलावरों को गिरफ्तार करने में नाकाम रही।
विज्ञापन
इस मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने 2014 में सीबीआई जांच के आदेश जारी किए थे जिसके बाद इस मामले की जांच और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी की गई थी लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। लेकिन सीबीआई ने इस मामले में सनातन धर्म संस्था से जुड़े विरेंद्र तावड़े नामक एक सदस्य की मुंबई से गिरफ्तारी की है जिसे एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।
विज्ञापन