{"_id":"574f5b804f1c1b0209109f9a","slug":"dabholkar-murder-case-cbi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाभोलकर हत्या मामले में सीबीआई के रडार पर सारंग अकोलकर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दाभोलकर हत्या मामले में सीबीआई के रडार पर सारंग अकोलकर
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Thu, 02 Jun 2016 03:32 AM IST
विज्ञापन
सीबीआई ने बुधवार को सनातन संस्था के सदस्य सारंग अकोलकर के घर की तलाशी ली। सारंग की गोवा ब्लास्ट मामले में भी एनआईए को तलाश है। वहीं सीबीआई भी समाजसेवी नरेंद्र दाभोलकर की हत्या के संबंध में अकोलकर की तलाश कर रही है। अंधविश्वास के खिलाफ संघर्ष करने वाले दाभोलकर की हत्या 20 अगस्त, 2013 को हो गई है।
विज्ञापन
वहीं माना जाता है कि अकोलकर हिंदू संगठन सनातन संस्था से जुड़े हैं। संस्था का दफ्तर गोवा के पोंडा में है। अकोलकर का नाम जब से गोवा ब्लास्ट मामले में एनआईए जांच में सामने आया है। तब से वह गायब हैं।
विज्ञापन
एनआईए उनके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी करवा चुकी है। इसके बावजूद सुरक्षा एजेंसियां उन्हें पकड़ नहीं सकी है। वहीं सीबीआई सूत्रों के अलावा दाभोलकर हत्या मामले में अकोलकर के अलावा मुंबई के पास पनवेल में भी विरेंद्र सिंह तावड़े के यहां छापे मारे है।
विज्ञापन