फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   DA of central employees may increase by three percent news update

Big News: तीन फीसदी बढ़ सकता है केंद्रीय कर्मियों का डीए, बंगाल में बड़ी मात्रा में मिला विस्फोटक पदार्थ

Mon, 07 Aug 2023 05:12 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 07 Aug 2023 05:12 AM IST
सार

केंद्र सरकार महंगाई भत्ते (डीए) में इस बार 3 प्रतिशत वृद्धि कर सकती है। इससे एक करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों व पेंशनरों का महंगाई भत्ता (डीए) व महंगाई राहत (डीआर) 45 प्रतिशत हो जाएगा। 
 

विज्ञापन
DA of central employees may increase by three percent news update
भारत सरकार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

केंद्र सरकार महंगाई भत्ते (डीए) में इस बार 3 प्रतिशत वृद्धि कर सकती है। इससे एक करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों व पेंशनरों का महंगाई भत्ता (डीए) व महंगाई राहत (डीआर) 45 प्रतिशत हो जाएगा। अभी यह 42 प्रतिशत है। डीए वृद्धि 1 जुलाई से प्रभावी मानी जाएगी।

विज्ञापन


डीए गणना ताजा औद्योगिक कर्मियों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई-आईडब्ल्यू) से होती है। श्रम मंत्रालय का श्रम ब्यूरो इसे जारी करता है। भारतीय रेलवेमैन फेडरेशन के महासचिव शिवागोपाल मिश्रा ने बताया कि जून के लिए 31 जुलाई को सीपीआई-आईडब्ल्यू जारी हुआ था। इसके बाद फेडरेशन ने डीए में 4 प्रतिशत वृद्धि की मांग की थी। वित्त मंत्रालय का व्यय विभाग राजस्व के सापेक्ष डीए वृद्धि का प्रस्ताव तैयार कर केंद्रीय कैबिनेट को सहमति के लिए भेजेगा।  
विज्ञापन


एडिटर्स गिल्ड ने प्रेस और पत्रिका पंजीकरण बिल पर जताई चिंता 
एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने पत्र-पत्रिकाओं से जुड़े एक बिल पर चिंता जताते हुए रविवार को कहा कि प्रेस और पुस्तकों के पंजीकरण अधिनियम,1867 की जगह लेने वाले प्रेस और पत्रिकाओं का पंजीकरण (पीआरपी) विधेयक संसदीय चयन समिति को भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिल्ड की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि यह सरकार को पत्र-पत्रिकाओं के कामकाज में अनावश्यक दखल देने और मनमानी जांच करने की शक्तियां देता है। इसमें किए गए प्रावधान प्रेस की स्वतंत्रता पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। गिल्ड पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़, राजनीतिक दलों के नेताओं के अलावा सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को पत्र लिखकर भी अपनी चिंताओं को जाहिर कर चुका है।  

बीरभूम में जिलेटिन छड़ों की 60 पेटियां बरामद 
प.बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुर हाट में एक सुनसान घर से जिलेटिन की छड़ों की करीब 60 पेटियां बरामद की गईं। पुलिस के मुताबिक, पेटियों में जिलेटिन के लगभग 12,000 टुकड़े भरे हैं। मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस साल अप्रैल में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पश्चिम बंगाल डेटोनेटर जब्ती मामले में विस्फोटक और जिलेटिन की छड़ों की आपूर्ति करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया था।  

भारतीय सैनिकों ने माउंट कुन पर महज सात दिन में चढ़ाई कर बनाया रिकॉर्ड
भारतीय सेना के पर्वतारोहियों के दल ने लद्दाख स्थित 7103 मीटर ऊंचे माउंट कुन पर मात्र 7 दिन में चढ़ाई पूरी करने का नया रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने यहां 7077 मीटर की ऊंचाई पर योगाभ्यास भी किया, जो सर्वाधिक ऊंचाई पर किया गया योगाभ्यास माना जा रहा है। इसी तरह दल ने 7135 मीटर ऊंचे माउंट नुन पर भी महज चार दिन में चढ़ाई पूरी करने का रिकॉर्ड बनाया। सैनिकों का नेतृत्व गढ़वाल राइफल्स के कर्नल रजनीश जोशी ने किया।


सेना ने बताया कि सभी चुनौतियों को पार करके दल ने कई रिकॉर्ड बनाए। यह पहला दल है, जिसने 7 हजार से अधिक ऊंची चोटियों पर सबसे तेजी से चढ़ाई की। माउंट कुन और नुन, दोनों पर चढ़ने वाला भी यह पहला दल है। कारगिल विजय दिवस पर सेना की डैगर डिवीजन के पर्वतारोहियों ने ये रिकॉर्ड बनाए हैं। उन्होंने 8 जुलाई को बारामुला से चढ़ाई शुरू की थी। उन्हें मेजर जनरल राजेश सेठी ने झंडी दिखाकर रवाना किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed