{"_id":"611645064a6e1179f6111c62","slug":"cyrus-poonawalla-sii-chairman-talk-about-corona-vaccine-and-novavax-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन: साइरस पूनावाला बोले- समय से हरसंभव मदद की वजह से जल्दी कोरोना का टीका ला पाए, इसमें सभी का अहम योगदान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वैक्सीन: साइरस पूनावाला बोले- समय से हरसंभव मदद की वजह से जल्दी कोरोना का टीका ला पाए, इसमें सभी का अहम योगदान
Fri, 13 Aug 2021 03:42 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 13 Aug 2021 03:42 PM IST
सार
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के चेयरमैन साइरस पूनावाला ने कहा कि हम नोवावैक्स के लिए लाइसेंस का इंतजार कर रहे हैं। हमारी साथी अमेरिकी कंपनी के यूएस FDA के साथ कुछ मुद्दे हैं, जिनके इस महीने के आखिरी तक खत्म होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के चेयरमैन साइरस पूनावाला
- फोटो : ANI
विस्तार
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के चेयरमैन साइरस पूनावाला ने कहा कि देश में जल्द कोरोना वैक्सीन लाने के पीछे कई वजहें रही हैं। इसमें हर किसी का अहम योगदान रहा है। सबसे बड़ी वजह समय से मदद, मंजूरी, इंडस्ट्रीज का प्रोत्साहन और लाइसेंस राज में कटौती रही है। इसके अलावा हमारे पास ड्रग कंट्रोलर हैं, जो दफ्तर के समय के बाद भी काम करते।
नोवावैक्स पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक हमें नोवावैक्स लॉन्च करने के लिए लाइसेंस नहीं मिल जाता, तब तक हम इसे बाजार में नहीं उतार सकते। हमारी साथी अमेरिकी कंपनी के यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के साथ कुछ मुद्दे हैं, जिनके इस महीने के आखिरी तक खत्म होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि एक बार उन्हें लाइसेंस मिल जाएगा, तो हमें भी इसे हासिल करने में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। जल्द से जल्द लाइसेंस पाने के हासंभव प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन यह काफी कठिन प्रक्रिया है।

#WATCH | One of the major reasons we could launch our COVID vaccine quickly was due to forthcoming grants, permission, encouragement to industries & considerably reduced licensing raj. We have a Drug Controller who responds even after office hrs: Cyrus Poonawalla, SII Chairman-MD pic.twitter.com/CDlz6EYna8
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 13, 2021