{"_id":"6316ff0672e2e555092c517b","slug":"cyrus-mistry-postmortem-report-suffered-multiple-injuries-blunt-thorax-trauma-in-fatal-car-crash","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyrus Mistry Death: सायरस मिस्त्री की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, जानें क्या रही मौत की बड़ी वजह?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Cyrus Mistry Death: सायरस मिस्त्री की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, जानें क्या रही मौत की बड़ी वजह?
Tue, 06 Sep 2022 01:40 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 06 Sep 2022 01:40 PM IST
सार
टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी जारी कर दी गई है। इस रिपोर्ट में मौत की वजहें भी सामने आई हैं।
विज्ञापन
सायरस मिस्त्री की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
- फोटो : Social Media
विस्तार
टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का आज मुंबई के वर्ली स्थित इलेक्ट्रिक श्मशान में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार के दौरान परिवार के लोग मौजूद रहे। वहीं इन सब के बीच अब उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी जारी कर दी गई है। पोस्टमोर्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि साइरस और उनके मित्र के शरीर के कई अंगों में गंभीर चोटें आई थीं जिसकी वजह से उनकी छाती में कुंद आघात आया जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। डॉक्टर ने कहा कि चोटों में नसों का टूटना भी शामिल है, जिससे आंतरिक रक्तस्राव होता है।
विज्ञापन
कैसे हुई साइरस मिस्त्री की मौत
सायरस मिस्त्री गुजरात के उद्वादा स्थित पारसी मंदिर इरानशाह गए थे। वहां से रविवार को मुंबई लौटते वक्त उनकी मर्सिडीज कार महाराष्ट्र के पालघर जिले के सूर्या नदी पर बने एक पुलिया के पास डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के वक्त कार में मिस्त्री को लेकर चार लोग बैठे थे। कार मुंबई की मशहूर स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनाहिता पंडोले चला रही थीं। हादसे में डॉ. पंडोले व उनके साथ आगे की सीट पर बैठे उनके पति डेरियस पंडोले गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं, पिछली सीट पर सायरस मिस्त्री और डेरियस के भाई जहांगीर पंडोले बैठे थे। इन दोनों की हादसे के वक्त ही मौत हो गई। वहीं, कार ड्राइव कर रहीं डॉ. अनाहिता पंडोले और उनके पति का इलाज चल रहा है। अनाहिता और उनके पति को कई फ्रैक्चर्स हुए हैं।
विज्ञापन
आरंभिक पुलिस रिपोर्ट के मुख्य अंश, गाड़ी की रफ्तार 130 + किमी/घंटे की थी
- गाड़ी ने मात्र 9 मिनट में 20 किमी चली थी, यानी रफ्तार 130 + किमी/घंटे की थी
- सायरस मिस्त्री को मृत हालत में अस्पताल लाया गया था।
- उनके साथ पिछली सीट पर बैठे जहांगीर पंडोले की इलाज के दौरान मौत हुई।
- सायरस मिस्त्री के सिर में चोट लगी थी, जबकि जहांगीर के पैर व सिर में।
- सायरस और जहांगीर ने सीट बेल्ट नहीं लगा रखा था।
- प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार मिस्त्री की कार एक दूसरे वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी, इसी दौरान डॉ. पंडोले उस पर नियंत्रण खो बैठीं।
- आगे की सीट पर बैठे दोनों लोगों की जान एयरबैग खुलने के कारण बची।
- डॉ. पंडोले व उनके पति डेरियस दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन