{"_id":"6713d77ee44da3cbf9062861","slug":"cyclonic-circulation-over-andaman-sea-likely-to-turn-into-low-pressure-heavy-rains-expected-in-these-states-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"IMD: अंडमान सागर पर चक्रवाती प्रसार के कम दबाव में बदलने की संभावना, इन राज्यों में भारी बारिश का अनुमान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
IMD: अंडमान सागर पर चक्रवाती प्रसार के कम दबाव में बदलने की संभावना, इन राज्यों में भारी बारिश का अनुमान
Sat, 19 Oct 2024 09:31 PM IST
बशु जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: बशु जैन
Updated Sat, 19 Oct 2024 09:31 PM IST
सार
मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती प्रसार का उत्तरी आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटीय क्षेत्रों पर प्रभाव पड़ने की संभावना है। 22 से 25 अक्तूबर तक समुद्र तट के आसपास स्थिति खराब रहेगी।
विज्ञापन
चक्रवात (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : एएनआई
विस्तार
मौसम विभाग ने अंडमान सागर पर चक्रवाती प्रसार के 21 अक्तूबर को कम दबाव में बदलने की संभावना जताई है। इसके चलते उत्तरी आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटीय इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इसे लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवाती प्रसार मध्य अंडमान सागर के ऊपर बना हुआ है। इसके चलते 21 अक्तूबर के आसपास बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके बाद ऐसा हो सकता है कि हवाएं उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ें और 23 अक्तूबर के आसपास और तीव्र दबाव में तब्दील हो जाएं।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि 21 अक्तूबर के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद ही चक्रवात की सही तस्वीर सामने आएगी। उन्होंने कहा कि आईएमडी ने इस बारे में कोई भविष्यवाणी नहीं की है कि क्या सिस्टम चक्रवाती तूफान में विकसित होगा। चूंकि अक्तूबर को चक्रवातों के महीने के रूप में जाना जाता है और कुछ मौसम मॉडल चक्रवात की संभावना का संकेत दे रहे हैं। हम आकलन के बाद ही सिस्टम के पथ और तीव्रता पर पूर्वानुमान प्रदान दे सकते हैं। कम दबाव का क्षेत्र अभी तक नहीं बना है।
विज्ञापन
महापात्रा ने कहा कि चक्रवाती प्रसार का उत्तरी आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटीय क्षेत्रों पर प्रभाव पड़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि 22 से 25 अक्तूबर तक समुद्र तट के आसपास स्थिति खराब रहेगी। ओडिशा के तटीय क्षेत्र में 23-25 अक्तूबर तक भारी वर्षा होने की संभावना है। उन्होंने मछुआरों को 21 अक्तूबर तक तट पर लौटने के लिए कहा है।
उन्होंने कहा कि 21 अक्तूबर को बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 23 अक्तूबर के आसपास और अधिक तीव्र होकर दबाव में बदलने की संभावना है। उन्होंने यह भी कहा कि 21-22 अक्तूबर को पूर्वमध्य और उससे सटे दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी में 35 किमी प्रति घंटे से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक हवाएं चलने की संभावना है।
वहीं आईएमडी ने पूर्वानुमान जताया कि दक्षिण ओडिशा, उत्तरी तटीय ओडिशा के जिलों में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/गरज के साथ बारिश की संभावना है। जबकि रविवार को उत्तर आंतरिक ओडिशा के जिलों में शुष्क मौसम रहने की संभावना है। इसके अलावा रविवार को पुरी, खुर्दा, नयागढ़, गंजम और गजपति जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ आंधी की संभावना है।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन