फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyclone Sitrang Strong winds will start blowing from the night of Diwali intensity will remain till tomorrow

Cycone Sitrang: दीपावली की रात से चलने लगेगी तेज हवाएं, कल सुबह तक बनी रहेगी तीव्रता

Mon, 24 Oct 2022 04:50 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 24 Oct 2022 04:50 PM IST
सार

एनडीआरएफ किसी भी हालात से निपटने के लिए तैयार है। इस समय राज्य में 14 टीमों को तैनात किया गया है।

विज्ञापन
Cyclone Sitrang Strong winds will start blowing from the night of Diwali intensity will remain till tomorrow
सितरंग चक्रवात से पहले सिविल डिफेंस की टीम सुंदरबन में लोगों को सतर्क कर रही है। - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के दो जिलों उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना में सोमवार को कालीपूजा की रात से प्रदेश में करीब 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने लगेंगी। इस दौरान कोलकाता, हावड़ा, हुगली और दोनों मेदिनीपुर जिलों में इस तूफान की रफ्तार 30 से 40 किमी प्रति घंटा होगी। यह बढ़कर 50 किमी प्रति घंटा भी हो सकती है। 

विज्ञापन


सोमवार को केंद्रीय मौसम विभाग के पूर्वी क्षेत्रीय निदेशक संजीव बनर्जी एक सितरंग के प्रभाव को लेकर एक संवाददाता सम्मलेन को संबोधित कर रहे थे। इस बीच कोलकाता तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार सुबह से ही हल्की बारिश हो रही है और हवाएं चल रही हैं। आसमान काले बादलों से पूरी तरह से ढका हुआ है।
विज्ञापन


संजीव ने बताया कि मंगलवार सुबह तक हवा की गति 100 किमी तक बढ़ सकती है। उसके बाद तूफान की ताकत धीरे-धीरे कम होगी। हालांकि, इस तीव्रता की हवाएं केवल उत्तर और दक्षिण 24 परगना में ही चलेंगी। कोलकाता वासियों के पास इस तूफान से डरने की कोई वजह नहीं है। कोलकाता और उससे सटे पांच अन्य जिलों दक्षिण बंगाल, हावड़ा, हुगली, दुई मेदिनीपुर, नदिया और आंशिक रूप से मुर्शिदाबाद में हल्की से मध्यम बारिश होगी। कई बार तेज हवाएं भी चलेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही मौसम विभाग ने उत्तर और दक्षिण 24 परगना के तटीय इलाकों के निवासियों को चेतावनी दी है कि नुकसान की आशंका है। तटीय इलाकों के निवासियों को आगाह किया गया है कि मिट्टी के मकान ढहने की आशंका है। खेत में लगा धान भी नष्ट हो सकता है। कच्ची सड़कों को नुकसान हो सकता है। इसलिए पहले से सावधान रहना जरूरी है।

कालीपूजा और दीपावली पर तूफान का साया
कालीपूजा बंगाल के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इसकी तैयारी काफी दिन पहले से शुरू की जाती है। इस बार तूफान की आशंका के चलते इस पर असर दिख रहा है। कोलकाता सहित पूरे बंगाल में लाखों रूपए खर्च करके एक से एक सुंदर पंडाल तैयार किए जाते हैं और इसमें कलाकारों को भी बुलाया जाता है। इसका आयोजन भी दुर्गापूजा की तरह ही भव्य होता है। रविवार रात से ही मौसम खराब होने से कालीपूजा पर इसका असर दिखा। कई जगह कल पंडालों में आयोजन होने थे, लेकिन हल्की बारिश के कारण कालीपूजा के पंडालों में लोगों के पहुंचने का क्रम धीमा रहा। सोमवार को दीपावली भी है और कालीपूजा भी। दोपहर बाद से ही कोलकाता तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में हवाएं चल रही हैं और रुक-रूक कर बारिश हो रही है। रात में हवाएं की गति बढ़ सकती है और बारिश होने की भी आशंका है।





हालात से निपटने के लिए तैयार है 14 बचाव टीमें तैनात
एनडीआरएफ किसी भी हालात से निपटने के लिए तैयार है। इस समय राज्य में 14 टीमों को तैनात किया गया है। बंगाल में तैनात एनडीआरएफ की दो नंबर बटालियन के कमांडेंट गुरमिंदर सिंह ने बताया कि राज्य के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में बल की 14 बचाव टीमों को तैनात किया गया है, जबकि कई दलों को अलर्ट पर रखा गया है।

यहां-यहां टीमों को किया गया है तैनात
उन्होंने बताया कि टीम में पूरी तरह प्रशिक्षित और समर्पित लोग मौजूद हैं और यह नवीनतम आपदा प्रतिक्रिया उपकरणों से लैस हैं। बंगाल के जिन सात जिलों में दो नंबर बटालियन एनडीआरएफ की 14 टीमों को तैनात किया गया है, उनमें उत्तर 24 परगना में दो, हुगली में एक, पश्चिम मेदिनीपुर में एक, पूर्व मेदिनीपुर में तीन, कोलकाता में दो, दक्षिण 24 परगना में चार और नदिया में एक टीम शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि एनडीआरएफ की एक टीम में लगभग 30 कर्मी होते हैं।


एनडीआरएफ की टीमें नागरिक प्रशासन के तालमेल से कई संभावित स्थानों पर जागरूकता अभियान भी चला रही है। उन्होंने बताया कि चक्रवात के मद्देनजर नदिया के हरिणघाटा में स्थित एनडीआरएफ के दो नंबर बटालियन मुख्यालय में एक कंट्रोल रूम भी खोला गया है, जहां से चौबीसों घंटे स्थिति की बारीकी से निगरानी की जा रही है। साथ ही बल के अधिकारी अन्य एजेंसियों के लगातार संपर्क में हैं। सिंह ने कहा, एनडीआरएफ ने प्रभावित इलाकों तथा नागरिकों की मदद के लिए सभी तैयारियां की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed