फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyclone Kyarr India Meteorological Department says lays 980 km west of Mumbai

मुंबई से 980 किमी पश्चिम में स्थित है तूफान क्यार, 31 अक्तूबर तक कमजोर होने की संभावना

Tue, 29 Oct 2019 02:16 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Tue, 29 Oct 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
Cyclone Kyarr India Meteorological Department says lays 980 km west of Mumbai
चक्रवात

चक्रवाती तूफान 'क्यार' का असर अभी भी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है बल्कि अभी भी तटीय इलाकों में खतरा बना हुआ है। तूफान क्यार मुंबई से 980 किमी पश्चिम में और ओमान के साल्लाह से 1020 किमी पूर्व-उत्तर पूर्व में स्थित है। मौसम विभाग ने इस बात की जानकारी दी है। 

विज्ञापन



मौसम विभाग ने बताया कि तूफान क्यार अभी मुंबई से 980 किमी पश्चिम में स्थित हैं। उन्होंने बताया कि इस चक्रवाती तूफान 31 अक्तूबर तक कमजोर होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग ने तटीय इलाकों में सूचना जारी कर मछुआरों को समुद्र तट से दूर रहने का निर्देश दिया है। मौसम विभाग की मानें तो क्यार चक्रवाती तूफान की तीव्रता को 29 अक्तूबर की सुबह तक बनी रहेगी और उसके बाद यह धीरे-धीरे कमजोर होगा।

मौसम विभाग के अनुसार तूफान क्यार की वजह से नुकसान की गुंजाइश कम हैं, लेकिन गुजरात के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। इस शक्तिशाली तूफान के आने वाले पांच दिनों में ओमान तट की तरफ बढ़ने की संभावना है और इसके साथ ही समुद्र में तेज हवाओं के साथ तीन से पांच मीटर तक ऊंची लहरें भी उठ सकती है। 


तूफान क्यार से किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान से बचने के लिए आपदा और राहत टीमें लगातार चौकन्नी बनी हुई है। इससे पहले मौसम विभाग ने इस तूफान की वजह से महाराष्ट्र के निचले इलाकों में बारिश होने का अनुमान जताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed