फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cyclone Biparjoy Updates: IMD Alert Extremely Severe Cyclonic Storm in Six Districts Of Saurashtra-Kutch

बिपरजॉय का खतरा: उड़ानों पर पड़ी मौसम की मार, लोगों में रोष; सौराष्ट्र-कच्छ के छह जिलों में अलर्ट

Mon, 12 Jun 2023 07:23 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 12 Jun 2023 07:23 PM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार, जिन जिलों को अलर्ट पर रखा गया है वे कच्छ, जामनगर, मोरबी, गिर सोमनाथ, पोरबंदर और देवभूमि द्वारका हैं। इन जिलों में 13-15 जून के दौरान भारी बारिश और बहुत तेज हवा की गति वाले चक्रवात से प्रभावित होने की संभावना है।

विज्ञापन
Cyclone Biparjoy Updates: IMD Alert Extremely Severe Cyclonic Storm in Six Districts Of Saurashtra-Kutch
चक्रवात बिपरजॉय का बढ़ा खतरा। - फोटो : social media

विस्तार

एक बार फिर तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग की माने तो बिपरजॉय ने कल और भी भयानक रूप ले लिया है। इसी को लेकर, सौराष्ट्र-कच्छ के छह जिलों को अलर्ट पर रखा गया है। मौसम विभाग के अनुसार, बेहद खतरनाक चक्रवात बिपरजॉय के कारण 15 जून को कच्छ जिले और पाकिस्तान के कराची के बीच भूस्खलन होने की संभावना है। वहीं, कल खराब मौसम के कारण मुंबई हवाईअड्डे पर कई उड़ानों में देरी हुई। 

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, जिन जिलों को अलर्ट पर रखा गया है वे कच्छ, जामनगर, मोरबी, गिर सोमनाथ, पोरबंदर और देवभूमि द्वारका हैं। इन जिलों में 13-15 जून के दौरान भारी बारिश और बहुत तेज हवा की गति वाले चक्रवात से प्रभावित होने की संभावना है, जो 150 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है। चक्रवात के बढ़ते खतरे को देखते हुए 1500 से अधिक लोग शेल्टर की शरण में पहुंच गए हैं। वहीं मछुआरों को 15 जून तक तट पर जाने को लेकर सतर्क कर दिया है। 

विज्ञापन

देवभूमि द्वारका के जिला उपायुक्त अशोक शर्मा का कहना है कि चक्रवात बिपरजॉय के खरते को देखते हुए स्कूलों को 15 जून तक बंद रहने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 13 से 15 जून के बीच बहुत तेज हवा की गति वाले चक्रवात से प्रभावित होने की संभावना है, जो 125 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है। इसकी वजह से देवभूमि में बहुत भारी वर्षा हो सकती है। इसलिए सभी जरूरी कदम उठा लिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें, देवभूमि द्वारका के कच्छ और शिवराजपुर के मांडवी बीच को लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। साथ ही ओखा बेयत द्वारका की नाव यात्रा पर भी रोक लगा दी गई है। 

इसके अलावा कच्छ के उपायुक्त अमित अरोरा ने कहा कि 72 गांवों के आठ हजार से अधिक लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। अरोरा ने कहा कि गांधीधाम, मांडवी, अबदसा, लखपत तालुकास आदि गांवों के लोगों को सतर्क रहने को कहा है। ये गांव समुद्र से करीब पांच किमी की दूरी पर स्थित हैं। उन्होंने कहा कि हमने हालातों को देखते हुए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीम को तैनात कर दिया है। जबकि जामनगर, मोरबी और कच्छ जिलों में अगले दिन तक टीमों की निगाहें रहेंगी। 

उड़ानों में हुई देरी, यात्रियों को करना पड़ा इंतजार

खराब मौसम के कारण मुख्य रनवे के अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। इससे मुंबई हवाईअड्डे पर कई उड़ानों में देरी हुई। वहीं, यात्रियों को रविवार रात घंटों इंतजार करना पड़ा। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को मुंबई में बारिश और आंधी की भविष्यवाणी की है क्योंकि चक्रवात बिपरजॉय 'बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान' में बदल गया है और इसके 15 जून को पश्चिमी तट पर पहुंचने की उम्मीद है।

यात्रियों को परेशान देखा गया। इधर-उधर जानकारी लेने के दौड़ते दिखे। इन सब को देखते हुए एयर इंडिया ने ट्वीट किया की खराब मौसम के कारण मुंबई हवाई अड्डे पर रनवे 09/27 के अस्थायी बंद करना पड़ा। इसलिए कुछ उड़ानों में देरी होगी और कुछ को रद्द किया गया है। 

वहीं, अकासा एयर ने कहा कि मुंबई हवाईअड्डे पर हवाई यातायात की भीड़ के कारण उड़ान क्यूपी 1367 मुंबई-बेंगलुरु में देरी हुई।

सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

एक यूजर ने ट्वीट किया कि मुंबई हवाई अड्डे पर अकासा एयर में पूरी तरह से अराजकता। बेंगलुरु के लिए उड़ान में दो बार देरी हुई। लोग बेचारे इधर से उधर सामान के साथ दौड़ रहे। ये कितना बुरा है। कितनी शर्म की बात है।
 



वहीं, एक अन्य ने एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें एक महिला को मुंबई हवाई अड्डे पर इंडिगो एयरलाइंस के कर्मचारियों के साथ बहस करते हुए देखा जा सकता है।
 

गुजरात में स्कूल बंद और जैक-अप रिग से निकाले जा रहे लोग
बिपारजॉय चक्रवात के चलते पूरे गुजरात में हाई अलर्ट है। राज्य सरकार सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश दे दिए हैं। वहीं गुजरात में जैक अप रिग से आईसीजी हेलिकॉप्टर ने 11 कर्मियों को निकाला। वहीं अभी सभी कर्मियों को निकालने की कोशिशें जारी हैं। 
 

बिपरजॉय के मद्देनजर 67 ट्रेनें रद्द
पश्चिम रेलवे सीपीआरओ ने कहा कि चक्रवात बिपरजॉय के मद्देनजर 67 ट्रेनें रद्द की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed