{"_id":"6237b6cab796e81edb3b27ef","slug":"cyclone-asani-rain-and-strong-winds-in-some-areas-alert-issued-for-fishermen","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्रवात असानी: आज कुछ इलाकों में बारिश और तेज हवाएं, मछुआरों के लिए जारी हुआ अलर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चक्रवात असानी: आज कुछ इलाकों में बारिश और तेज हवाएं, मछुआरों के लिए जारी हुआ अलर्ट
Mon, 21 Mar 2022 04:51 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, पोर्ट ब्लेयर।
एजेंसी, पोर्ट ब्लेयर।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 21 Mar 2022 04:51 AM IST
सार
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, चक्रवाती तूफान के बांग्लादेश और म्यांमार के तटों की तरफ बढ़ने के भी आसार हैं। आईएमडी ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की भी भविष्यवाणी की है।
विज्ञापन
चक्रवाती तूफान
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
चक्रवात ‘असानी’ के प्रभाव से रविवार को बारिश और तेज हवाओं के कारण अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में आम जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि साल के पहले चक्रवाती तूफान के तेजी से द्वीप समूह की तरफ बढ़ने के मद्देनजर अंतर-द्वीपीय जहाज सेवाओं को रोक दिया गया है और मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक, एहतियात के तौर पर द्वीप समूह के विभिन्न हिस्सों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के लगभग 100 कर्मियों को तैनात किया गया है और छह राहत शिविर भी स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर और मध्य अंडमान में बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं, लेकिन पोर्ट ब्लेयर में जनजीवन सामान्य रहा।
विज्ञापन
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ट्वीट किया, 20 मार्च, 2022 को भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े पांच बजे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बना कल का कम दबाव वाला क्षेत्र न्यूनतम दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील हो गया। अगले 24 घंटों के दौरान इसके और अधिक गहन न्यूनतम दबाव वाले क्षेत्र में बदलने की आशंका है।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार, चक्रवाती तूफान के बांग्लादेश और म्यांमार के तटों की तरफ बढ़ने के भी आसार हैं। आईएमडी ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की भी भविष्यवाणी की है। साथ ही निकोबार द्वीप समूह में अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है। इसके बाद यह बांग्लादेश की तरफ चला जाएगा।
मौसम विभाग ने द्वीप के अधिकतर स्थानों पर धीमी से मध्यम रफ्तार बारिश और तूफान की आशंका जताई है। जबकि कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है। इस दौरान हवा की रफ्तार 45-55 किमी/घंटे से 65 किमी/घंटे तक रह सकती है।