फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CWC unanimously support Rahul Gandhi’s elevation as Congress president

CWC ने की राहुल को कमान सौंपने की पेशकश, सोनिया को एक्सटेंशन

Mon, 07 Nov 2016 07:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 07 Nov 2016 07:27 PM IST
विज्ञापन
CWC unanimously support Rahul Gandhi’s elevation as Congress president
- फोटो : PTI
कांग्रेस कार्यसमिति ने पहली बार सर्वसम्मति से पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने की पेशकश की है। राहुल गांधी ने भी कार्यसमिति की बैठक में वरिष्ठ नेताओं के आग्रह पर अपनी मुहर लगाकर वर्तमान समय में देश के सामने खड़ी चुनौती और वर्तमान परिरस्थ्तियों में भारत पर सोच का खतरा बताकर किसी भी जिम्मेदारी को स्वीकार करने की मंशा जताई है। 
विज्ञापन


पार्टी की कमान फिलहाल सोनिया गांधी के हाथों में ही रहेगी। पार्टी के संगठनात्मक चुनाव पूरे न होने के चलते कार्यसमिति ने सोनिया का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है। पार्टी को चुनाव आयोग में 31 दिसंबर तक इसकी जानकारी देनी थी। पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि राहुल की ताजपोशी पर कार्यसमिति कभी फैसला ले सकती है।
विज्ञापन


राहुल को अध्यक्ष बनाने की बात पूर्व रक्षा मंत्री एके.एंटनी ने उठाई और डा.मनमोहन सिंह के अनुमोदन के साथ पूरी कार्यसमिति ने अपनी इच्छा जताई।
 
 

जोर पकड़ रही राहुल को अध्यक्ष बनाने की मांग

CWC unanimously support Rahul Gandhi’s elevation as Congress president
एंटनी ने मीडिया से कहा कि राहुल को अध्यक्ष बनाने की बात उठती रही है लेकिन पहली बार पार्टी की सर्वाच्च समिति ने सर्वसम्मति ऐसा फैसला ले अपनी भावना उन्हें बताई है। राहुल गांधी लगातार सक्रिय रूप से पार्टी की गतिविधियों में शामिल हैं। लिहाजा राहुल गांधी टेकओवर करें। कार्यसमिति ने कहा कि मोदी सरकार, आरएसएस और भाजपा की लोकविरोधी नीतियों, सांप्रदायिकता और देश में शांति-सौहार्द का बिगड़ते माहौल को देखते हुए लीड करें। उन्होंने बताया कि कार्यसमिति के इस फैसले की जानकारी सोनिया गांधी को देंगे वहीं अंतिम फैसला लेंगी। 

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मीडिया से कहा कि अध्यक्ष बनाने के लिए कार्यसमिति अधिकृत है किसी भी समय निर्णय लिया जा सकता है। राहुल के अध्यक्ष बनने पर सोनिया की भूमिका को लेकर रणदीप ने कहा कि ये फैसला तभी होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed