{"_id":"676d67f84f05b59c6d099c8f","slug":"cwc-rahul-gandhi-raised-questions-on-maharashtra-results-and-termed-the-role-of-the-ec-as-suspicious-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"CWC: राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव नतीजों पर उठाए सवाल, कहा- लोकसभा चुनाव के बाद जोड़े गए 72 लाख मतदाता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CWC: राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव नतीजों पर उठाए सवाल, कहा- लोकसभा चुनाव के बाद जोड़े गए 72 लाख मतदाता
Thu, 26 Dec 2024 07:58 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Thu, 26 Dec 2024 07:58 PM IST
सार
कांग्रेस पार्टी की तरफ से कर्नाटक के बेलगावी में महात्मा गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालने के 100 साल होने पर आयोजित कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक को नव सत्याग्रह बैठक का नाम दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस दौरान महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
राहुल गांधी, नेता, कांग्रेस
- फोटो : X / @RahulGandhi
विस्तार
कांग्रेस पार्टी की तरफ से कर्नाटक के बेलगावी में महात्मा गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालने के 100 साल होने पर आयोजित कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक को नव सत्याग्रह बैठक का नाम दिया गया है। वही सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में बोलते हुए लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों पर सवाल उठाए और चुनाव आयोग की भूमिका को संदिग्ध बताया है। उन्होंने कहा, 'मतदाता सूची में बड़ा बदलाव हुआ है। महाराष्ट्र की 118 सीटों पर 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद 72 लाख मतदाता जोड़े गए, जिनमें से 102 पर भाजपा ने जीत दर्ज की। इससे साफ है कि कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ है।'
सोनिया गांधी का सत्ताधारी दल पर आरोप
वहीं इस बैठक में पत्र के जरिए अपने संदेश में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि देश की सत्ता में बैठे लोगों से महात्मा गांधी की विरासत को खतरा है। उन्होंने इन ताकतों का मुकाबला करने के लिए अपने संकल्प को फिर से दोहराने का आह्वान भी किया।
कर्नाटक के बेलगावी में वर्किंग कमेटी की बैठक
वहीं इस बैठक के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस के पास विचारधारा की ताकत है, गांधी-नेहरू की विरासत है और महान नायकों की विरासत है। उन्होंने कहा, 'हम बेलगावी से नया संदेश और नया संकल्प लेकर लौटेंगे। इसीलिए हमने इस बैठक का नाम 'नव सत्याग्रह' रखा है, क्योंकि आज संवैधानिक पद पर बैठे लोग भी महात्मा गांधी के सत्याग्रह पर सवाल उठा रहे हैं।'
विज्ञापन
बड़े पैमाने पर संगठनात्मक सुधार करेगी कांग्रेस- वेणुगोपाल
कांग्रेस ने गुरुवार को संविधान पर हमले और महंगाई, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को उठाने के लिए पदयात्रा समेत 13 महीने लंबे राजनीतिक अभियान की घोषणा की। पार्टी ने जवाबदेही और क्षमता के आधार पर संगठन में बड़े बदलाव की भी मांग की, जो तुरंत शुरू होकर अगले साल तक चलेगा। इस बैठक के बाद जानकारी देते हुए कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि, कांग्रेस दिसंबर 2024 से जनवरी 2026 तक लोगों से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए 'जय बापू, जय भीम, जय संविधान' राजनीतिक अभियान शुरू करेगी। 2025 हर स्तर पर कांग्रेस के संगठनात्मक सुधार का वर्ष होगा। हम बड़े पैमाने पर संगठनात्मक सुधार करेंगे जो तुरंत शुरू होंगे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन