फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CWC meeting will be held on Thursday, Corona crisis will be discussed

गुरुवार को होगी सीडब्ल्यूसी की बैठक, कोरोना संकट पर होगी चर्चा

Wed, 22 Apr 2020 10:48 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 22 Apr 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
CWC meeting will be held on Thursday, Corona crisis will be discussed
CWC (फाइल) - फोटो : ANI
कांग्रेस ने देश में कोरोना वायरस महामारी के कारण पैदा हुए संकट के हालातों पर विचार करने के लिए बृहस्पतिवार को कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक बुलाई है। यह बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगी।
विज्ञापन


पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल के अनुसार, इस बैठक में सीडब्ल्यूसी के सदस्य, स्थायी और विशेष आमंत्रित सदस्य के साथ कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस इस बैठक में छोटे कारोबारों, मजदूरों, किसानों और वेतनभोगी वर्गों के लिए राहत पैकेज की मांग करते हुए सरकार के सामने कुछ सुझाव रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले दो अप्रैल को सीडब्ल्यूसी की बैठक हुई थी, जिसमें कोरोना वायरस संकट पर चर्चा की गई थी। इसके साथ ही इस बैठक में सरकार से छोटे उद्योगों, किसानों, मजदूरों और वेतनभोगी वर्ग के लिए राहत की मांग की गई थी।

दो अप्रैल को हुई सीडब्ल्यूसी बैठक में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए कांग्रेस अंतिरम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी चिंता व्यक्त की थी। सोनिया गांधी ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) में कहा था कि कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए स्थिर और विश्वसनीय जांच का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा था कि संकट की इस घड़ी में हमारे डॉक्टरों, नर्सों, स्वास्थ्य कर्मियों को हरसंभव सहयोग की जरूरत है। उन्होंने लॉकडाउन को जरूरी बताया था, लेकिन साथ ही यह भी कहा था कि इसे बिना तैयारी लागू करने से लाखों प्रवासी मजदूरों को परेशानी और तकलीफ उठानी पड़ रही है।


वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई इस बैठक में सोनिया गांधी के साथ पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, गुलाम नबी आजाद, पी. चिदंबरम, कैप्टन अमरिंदर सिंह, अधिरंजन चौधरी, पीएल पुनिया, रणदीप सुरजेवाला, रघुवीर मीणा, रजनी पाटिल, अंबिका सोनी, रोहन गुप्ता, केसी वेणुगोपाल राव, ओमान चांडी, आरपीएन सिंह, लालजी देसाई, श्रीनिवास बीवी, मोतीलाल वोरा, जितिन प्रसाद जैसे नेता शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed