फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CWC meeting will be convened very soon, says Congress spokesperson Randeep Surjewala following demands from G23 leaders

कांग्रेस का डैमेज कंट्रोल: जल्द होगी सीडब्ल्यूसी की बैठक, जी-23 नेताओं की मांग पर बोले सुरजेवाला

Thu, 30 Sep 2021 08:29 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 30 Sep 2021 08:29 PM IST
सार

इस समय आंतरिक मतभेदों से जूझ रही कांग्रेस पार्टी अब डैमेज कंट्रोल करने में जुट गई है। पार्टी के नेतृत्व में सुधार और बदलाव की मांग करने वाला 23 नेताओं का समूह एक बार फिर सक्रिय हो गया है और इन नेताओं की मांग को लेकर पार्टी ने कहा है कि कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक बहुत जल्द आयोजित की जाएगी।  
 

विज्ञापन
CWC meeting will be convened very soon, says Congress spokesperson Randeep Surjewala following demands from G23 leaders
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

पार्टी नेतृत्व को लेकर विद्रोही रुख अपनाए जी-23 नेताओं की मांगों को लेकर कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को जल्द ही बैठक आयोजित करने की बात कही। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक का आयोजन बहुत जल्द किया जाएगा। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार सुरजेवाला ने कहा कि शिमला जाने से पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संकेत दे दिया था कि सीब्ल्यूसी की एक बैठक जल्द ही बुलाई जाएगी। इसी के अनुसार आने वाले दिनों में बैठक की जाएगी।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पंजाब में कांग्रेस सरकार में बदलाव होने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने बुधवार को सवाल उठाते हुए कहा था कि पार्टी का अध्यक्ष ही नहीं है तो फैसले कौन ले रहा है? सिब्बल और गुलाम नबी आजाद ने मांग की थी कि तत्काल सीडब्ल्यूसी की बैठक बुलाई जाए ताकि इस पर खुलकर बात हो सके। इसके बाद सिब्बल के घर के बाहर प्रदर्शन भी हुआ था। दरअसल, पंजाब में हाल ही में नेतृत्व में बदलाव हुआ है। कैप्टन अमरिंदर सिंह के स्थान पर अब मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी चरणजीत सिंह चन्नी को दी गई है।
विज्ञापन


इस दौरान कपिल सिब्बल ने कहा था, 'हमारी पार्टी में इस समय कोई अध्यक्ष नहीं है। इसलिए हमें नहीं पता कि ये फैसले कौन ले रहा है। हम जानते हैं और फिर भी हम नहीं जानते हैं... मैं मानता हूं कि मेरे एक वरिष्ठ साथी ने कांग्रेस अध्यक्ष को तत्काल सीडब्ल्यूसी की बैठक आयोजित करने के लिए पत्र लिखा है। यह बैठक आयोजित होनी चाहिए जिससे यहां हम उन बातों पर खुलकर बात कर सकें जो हम सार्वजनिक रूप से नहीं बोल सकते हैं। इस मुद्दे पर खुलकर विचार-विमर्श होना चाहिए कि हम (कांग्रेस पार्टी) इस स्थिति में क्यों हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed