फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CWC Meeting : Big question, What Did Provokeed Ghulam Nabi Azad And Kapil Sibal, That Rahul Gandhi Said Or Not

बड़ा सवाल: जिस बात पर आजाद और सिब्बल भड़के वह राहुल ने कही या नहीं

Tue, 25 Aug 2020 03:05 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Tue, 25 Aug 2020 03:05 AM IST
विज्ञापन
CWC Meeting : Big question, What Did Provokeed Ghulam Nabi Azad And Kapil Sibal, That Rahul Gandhi Said Or Not
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के दौरान जिस एक बात को लेकर दिनभर पार्टी में अफरातफरी रही, क्या वह राहुल गांधी ने कही या नहीं? बंद कमरों में चल रही वर्चुअल बैठक के दौरान खबर चली कि राहुल ने कथित तौर पर पत्र लिखने वाले नेताओं पर भाजपा से मिलीभगत का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इससे भाजपा को फायदा होगा।

विज्ञापन


मीडिया में ऐसी खबरें आने के कुछ ही देर बाद कांग्रेस सांसद कपिल सिब्बल ने ट्वीट कर राहुल गांधी से कड़ी नाराजगी जाहिर कर दी। हालांकि मामला संभालने के लिए कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ऐसे किसी बयान का खंडन किया, लेकिन तब तक मुद्दा चैनलों से होता हुआ सोशल मीडिया पर छा गया था। कांग्रेस सांसद मणिक्कम टैगोर ने सिब्बल को टैग करते हुए लिखा, आप बैठक में नहीं है।
विज्ञापन


आपने ऐसी खबर पर प्रतिक्रिया दे दी जो गलत है। आप जैसे वरिष्ठ नेता का इतना अपरिपक्व टिप्पणी देना ठीक नहीं है। एक घंटे बाद सिब्बल ने राहुल गांधी से बात होने का हवाला देकर पुराना ट्वीट भले हटा लिया हो लेकिन बात निकल चुकी थी। बैठक के बाद गुलाम नबी आजाद ने इस बारे में दो ट्वीट किए। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने ऐसी कोई बात नहीं कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र लिखने वालों के प्रति दुर्भावना नहीं : सोनिया
सीडब्ल्यूसी ने भले सोनिया के अंतरिम अध्यक्ष बने रहने पर मुहर लगा दी हो लेकिन उन्होंने कहा, अब बहुत हो गया मैं जिम्मेदारी छोड़ना चाहती हूं। बैठक के बाद सोनिया ने पत्र लिखने वाले नेताओं से कहा, मेरे मन में कोई दुर्भावना नहीं, मतभेद होते रहते हैं लेकिन पार्टी एकजुटता के साथ है।

सोनिया की मदद के लिए समिति बनेगी
सोनिया के स्वास्थ्य को देखते हुए उनकी मदद के लिए एक छोटी समिति गठित होगी।

CWC Meeting : Big question, What Did Provokeed Ghulam Nabi Azad And Kapil Sibal, That Rahul Gandhi Said Or Not
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed